KAIMGANJ NEWS परिषदीय विद्यालय के बच्चे मैजिक शो देख हुए खुश

IMG 20251120 WA0367

KAIMGANJ NEWS – जादूगरों के करतब दिखाते ही बच्चों ने खुश हो बजाईं तालियां किया जादूगर हुनरमंदों का उत्साहवर्धन
कायमगंज / फर्रुखाबाद
छोटे बच्चों में हर नई जानकारी प्राप्त करने की इच्छा होती है । मनोवैज्ञानिक दृष्टि से बच्चों की यही इच्छा शक्ति उनके ज्ञान अर्जित करने में सहायक मानी जाती है । जैसे ही कोई अजनबी या कोई नई चीज उन्हें दिखाई पड़ती है तो बच्चे उसके बारे में जानकारी करने के लिए उत्सुक हो अपने परिजनों से उसके बारे में पूछने लगते हैं । सही ढंग से उसके संबंध में जानकारी मिलने पर वे संतुष्ट नजर आते हैं । वहीं मेला या किसी उत्सव में भी जाकर शामिल होने के लिए अक्सर छोटे छोटे बच्चे इच्छा जताकर जिद करते अक्सर देखे जाते हैं । यह भी बच्चों में सीखने का ही एक गुण होता है । ऐशी ही इच्छा जताते हुए पिछले तीन सप्ताह से नगर कायमगंज में चल रहे मैजिक शो को देखने के लिए प्राथमिक विद्यालय मदारपुर के बच्चों ने अपने गुरु जी प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ला सेआग्रह पूर्वक जिद की, बच्चों की उत्कंठा भांप श्री शुक्ला का हृदय द्रवित हो गया । उन्होंने छात्र / छात्राओं के अभिभावको से संपर्क कर उन्हें अवगत कराया । घर वालों की रजामंदी के बाद प्रधानाध्यापक श्री शुक्ला क्लास3 -4 व 5 के लगभग37 बच्चों को भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित कर सुरक्षात्मक ढंग से जादू शो स्थल भगवती टाकीज कायमगंज ले गए । जहां आधा दर्जन जादूगरों ने विचित्र जादू दिखा कर बच्चों को खूब तालियां बजाने पर मजबूर किया। बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे और कलाकारों का उत्साहवर्धन भी कर रहे थे। यह सब देखना ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले गरीब व मध्यम वर्ग परिवार के बच्चों के लिए किसी अजूबा से कम नहीं था । क्योंकि बच्चों ने संभवतः अपने वाल्य जीवन में जादूगरों की जादूगरी का हुनर पहली बार ही देखा था । हर जादू क्रम की प्रस्तुतीकरण के बाद अगले शो को देखने के लिए उत्सुक बच्चों ने अंत तक जादूगरों के करतबों को एकटक नजर गड़ा कर काफी दिलचस्पी से देखा । इससे पूर्व इसी विद्यालय के दो बच्चों को बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा का भी भ्रमण कराया गया था । यहीं से छात्रों में भ्रमण पर जाने और कुछ नया देखने व सीखने की इच्छा होने लगी थी ।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes