KAIMGANJ NEWS ट्रैक्टर की टक्कर से मां की मौत, बाल बाल बचा बेटा

IMG 20251121 WA0326

KAIMGANJ NEWS -रायपुर गांव के पास की है घटना, पुत्र के साथ राजा का रामपुर रिश्तेदार के घर गमी में जा रही महिला, परिवार में मचा कोहराम
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
पितौरा गांव निवासी युवक गमी में शामिल होने के लिए मां को बाइक से राजा का रामपुर ले जा रहा था, तभी रायपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को कुचल दिया। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा बाल बाल बच गया।
शुक्रवार दोपहर नगर से सटे गांव पितौरा निवासी मन्नू अपनी मां सितारा बेगम को बाइक पर बैठाकर जनपद कासगंज के राजा का रामपुर स्थित रिश्तेदार के यहां गमी में जा रहा था। जैसे ही मां, बेटा रायपुर गांव के पास चौराहे के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच बेकाबू ट्रैक्टर महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह मौके पर ही दम तोड़ गई। जबकि उसका बेटा बाल बाल बच गया। घटना होते ही चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। हादसा देखकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, एसआई सुरजीत सिंह कस्वा चौकी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उधर, महिला की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मृतका के बड़े पुत्र फरीद, मझले पुत्र शम्मू और छोटा पुत्र मन्नू सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतका की चार पुत्रियां भी हैं। उनकी शादी जो चुकी है। पुलिस ने घटनास्थल मुआयना किया। पुलिस ने जब महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा तो परिजन पहले राजी नहीं हुई, पुलिस के समझाने के बाद बाद में मान गए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इनसेट
तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से बढ़ रहा खतरा, पुलिस ने हादसे वाला ट्रैक्टर पकड़ा
कायमगंज।
क्षेत्र में मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर चालक बिना किसी परवाह के सड़कों पर अंधाधुंध तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते हैं। उनके बेलगाम रवैये के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। शुक्रवार को हुआ ताजा हादसा भी तेज रफ्तार और लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मुडौल रोड की ओर भाग रहे ट्रैक्टर को तत्परता दिखाते हुए कब्जे में ले लिया। चालक ने पहले ही मिट्टी को लौट दिया था।पुलिस खाली ट्रैक्टर को मंडी चौकी ले जाकर खड़ा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ट्रैक्टर खाली था। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर भाग गया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes