हमलावर ने ही की पुलिस से दूसरे पक्ष की शिकायत -रिपोर्ट दर्ज

Picsart 22 03 25 08 58 36 773 1

कायमगंज / फर्रुखाबाद 7 अगस्त 2022
कोतवाली क्षेत्र के गांव मझोला निवासी मदनलाल पुत्र सियाराम ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा की उसे गांव के ही मेघनाथ व उनके पुत्र सतीश, भूदत्त तथा मंदिर वाले बाबा ने गाली गलौज से मना करने पर मारा पीटा है । पुलिस ने मदन लाल की तहरीर पर इन चारों लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323, 504 ,506 के अंतर्गत एनसीआर दर्ज कर जांच करने की बात कही है।

Picsart 22 08 06 18 51 41 319

उधर इस संबंध में दूसरे पीड़ित पक्ष का कहना है कि मदनलाल बहुत ही झगड़ालू प्रवृति का दबंग व्यक्ति है । इसने बीते कुछ माह पहले सतीश के घर पर चढ़कर कुल्हाड़ी से उसके मकान का दरवाजा तोड़ डाला था । उस समय गांव के कुछ लोगों ने किसी तरह मदनलाल को मौके से भगा कर मामला शांत कर दिया था। एक बार फिर ,जिसकी रिपोर्ट मदनलाल कोतवाली में दर्ज करवा कर आया है। उस समय भी सतीश के अनुसार यही मदन पाल उसकी अनुपस्थित में उसके घर पर आ धमका, और मेरे अबोध 2 वर्षीय बेटे को उठाकर जमीन पर पटकने की धमकी दे दे रहा था। किसी तरह बच्चे को इसके चंगुल से छुड़ाया तो यह दोबारा झपट्टा मारकर बच्चे के पास आ गया और उसकी एक टांग अपने पैर के नीचे दबाकर दूसरा पैर खींच कर बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहा था ।

Picsart 22 08 05 14 47 46 752

चीख-पुकार सुनकर परिवार की महिलाएं तथा पड़ोस के लोग आ गए। उन्होंने किसी तरह मदनलाल को मौके से भगाकर महिलाओं को पीटने तथा बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ाया। इसके बावजूद भी गांव के ही कुछ लोगों ने मामले को शांत करने की बात कह कर इस प्रकरण को वहीं पर समाप्त करा दिया था। किंतु खुद का बचाव करने की सोच कर मदनलाल ही पीड़ित के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवा आया है।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes