कायमगंज / फर्रुखाबाद 7 अगस्त 2022
कायमगंज नगर में एक बड़े तंबाकू व्यवसाई के यहां आयकर की टीम 3 दिन पहले से छापामार कार्रवाई करने में व्यस्त है ।जिसकी भनक लगते ही नगर के ज्यादातर तंबाकू व्यवसाय करने वाले अपनी गोदामों में ताले लगा कर इधर उधर से आयकर टीम की गति विधि का पता लगा रहे हैं। अधिकांश तंबाकू कारोबार से जुड़े लोगों में छापे पड़ने के बाद से ही बढी काफी बेचैनी के कारण हड़कंप जैसी ही स्थित दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि जनपद कासगंज के कस्बा पटियाली के निवासी एक बड़े तंबाकू व्यापारी के यहां आयकर टीम ने अचानक बुधवार वाले दिन छापा मारा और अभी भी टीम इस फर्म पर व्यवसाय से संबंधित अभिलेखों की जांच करने में जुटी हुई है। जिस फर्म पर टीम छापा मार कर जांच कर रही है। वह फर्म दिल्ली की किसी फर्म को अपना माल सप्लाई करती है। और उसी फर्म को कायमगंज के कुछ और तंबाकू व्यापारी अपने माल की सप्लाई कर देते हैं। बताया गया कि गुरुवार को आयकर की टीम के कुछ सदस्य कायमगंज में रेलवे रोड स्थित एक तंबाकू व्यापारी के प्रतिष्ठान पर जांच करने पहुंचे थे। टीम ने व्यापारी की सभी गोदामों आदि की भी जांच की है। फिलहाल जांच जारी है। शनिवार को जटवारा में एक व्यापारी के यहां भी पूछताछ करने की बात कही जा रही है, पर कोई अधिकारी इस छापामार कार्यवाही के दौरान अभिलेखों की जांच तथा स्टॉक रजिस्टर व अन्य रजिस्टरों से गोदामों में मौजूद माल की मात्रा तथा उसकी क्वालिटी साथ ही जांच के दौरान सब कुछ सही पाया गया या फिर आयकर की चोरी का पर्दाफाश हुआ। इस तरह की किसी भी प्रकार की जानकारी देने को तैयार नहीं है ।

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही जीएसटी टीम ने नगर के उत्तरओर बाबा जूही शाह मजार के पास स्थित एक तंबाकू व्यवसाई की गोदाम पर छापा मारा था। जहां टीम की ही सूचना पर पत्रकार पहुंचे थे। उनके पहुंचने के बाद जीएसटी टीम तथा व्यापारी के बीच कुछ देर एकांत में बात हुई। बात होने के तुरंत बाद पत्रकारों को गोदाम से बाहर निकाल दिया था। और अंदर जांच के नाम पर क्या होता रहा। सब कुछ अंधेरे जैसे पर्दे की सीन जैसा चलने के बाद टीम ने कुछ लाख रुपए का ही जुर्माना फर्म पर लगाने की बात कहकर पूरे मामले को ठंडे बस्ते में ही डाल दिया था। अगर टीम और व्यापारी को मिलकर कुछ अलग से ही करना ना होता तो वे मीडिया को वहां से हटाने का प्रयास ही क्यों करते। उनके इस कारनामे से उसी समय यह बात साफ हो गई थी, की ,बहुत बड़े कर की चोरी को कम करके छापे मार कार्यवाही की औपचारिकता का केवल निर्वाह किया गया था। इस बार भी छापे से क्या रिजल्ट मिल रहा है । आयकर टीम पिछले 4 दिनों से उसकी भनक तक नहीं लगने दे रही है।जिससे पूरे कायमगंज क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।लोग तरह तरह की चर्चाएं करते नजर आ रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun