KAIMGANJ NEWS आवारा पशुओं का आतंक,दो सांडों की जंग से  दिल्ली रोडपर जाम, आधे घंटे तक ठप रहा आवागमन

IMG 20251215 WA0227

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद
नगर में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह दिल्ली रोड पर दो सांडों के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई ने अफरातफरी मचा दी। करीब आधे घंटे तक दोनों सांड बीच सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ते रहे, जिससे दिल्ली रोड पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
सांडों की लड़ाई देखकर स्कूल जाने वाले बच्चे सहमकर सड़क किनारे खड़े हो गए, वहीं दुकानदार आनन-फानन में अपना सामान समेटकर दुकानों के अंदर घुस गए। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि स्टेशन से सवारियां लेकर आ रहे ई-रिक्शा चालक अपने वाहन छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। दिल्ली की ओर आने-जाने वाली बसें भी सांडों की लड़ाई के कारण जहां की तहां रुक गईं।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। काफी मशक्कत के बाद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने पानी डालकर और लाठियां भांजकर सांडों को खदेड़ा। तब कहीं जाकर दोनों सांड सड़क से हटे और यातायात सुचारू हो सका। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। नगरवासियों का कहना है कि सुबह होते ही आवारा पशु सड़कों पर डेरा डाल लेते हैं, जिससे राहगीरों और टहलने निकलने वाले लोगों में हमेशा भय बना रहता है। आवारा पशुओं के साथ-साथ बंदरों का आतंक भी बढ़ता जा रहा है, जो गलियों और मुख्य सड़कों पर दौड़ते नजर आते हैं। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes