KAIMGANJ NEWS कोहरे का कहर, पारा 9 डिग्री पर पहुंचा, सर्दी से कांपा जनजीवन

IMG 20251215 WA0229

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
सर्दी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को सुबह से ही छाए घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। कोहरे के चलते दिल्ली रोड, कंपिल रोड और फर्रुखाबाद रोड पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालक हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए। ठिठुरन से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव तापते दिखाई दिए। बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोग मफलर, टोपी, जूता-मोजा और गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। घने कोहरे के बीच स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे ठंड से कांपते नजर आए, जिन्हें देख अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ ठंडी हवाओं ने सर्दी को और हाड़ कंपाने वाला बना दिया है। घने कोहरे के चलते दिन में 12 बजे के बाद सूरज के दर्शन हुए। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और गुनगुनी धूप से की।
इनसेट
कोहरा तंबाकू, गेहूं और सरसों के लिए वरदान
कायमगंज।
कोहरे का असर खेती-किसानी पर भी साफ दिखाई दे रहा है। जहां तंबाकू, गेहूं और सरसों की फसल उगाने वाले किसान कोहरे से खुश नजर आ रहे हैं, वहीं आलू उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि कोहरे और दिन में निकलने वाली धूप से आलू की फसल में झुलसा रोग लगने का खतरा बढ़ गया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes