प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक एक महानिदेशक वाली प्रणाली लागू करने के निर्णय का शिक्षक नेता ने किया स्वागत

IMG 20221104 WA0018 jpg

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 4 नवंबर 2022
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल ने योगी मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत किया। लिया गया निर्णय यदि उत्तर प्रदेश में लागू होता है तो प्राथमिक से लेकर इंटर तक एक ही महानिदेशक रहेगा। इसलिए उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली माडल लागू किया जाए। प्राथमिक विद्यालयों में पीआरटी पदों पर भी बी एड प्रशिक्षितों की भर्ती की जाती है और उन्हें इंटर कक्षाओं तक पदोन्नति दी जाती है। प्रदेश में भी प्राथमिक विद्यालयों में बीएड,एमएड , एमफिल, पीएचडी डिग्री धारक भर्ती हो रहे हैं।इन उच्च शिक्षित प्रशिक्षित शिक्षकों को टीजीटी और पीजीटी पदों पर पदोन्नति की जानी चाहिए।श्री शुक्ल ने कहा कि शासन को चाहिए की पूर्व की भांति पचास फीसदी पदों को परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत उच्च शिक्षित प्रशिक्षित शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी पद पर प्रमोशन दिया जाना चाहिए। जिससे इन शिक्षकों में व्याप्त हीनभावना और कुंठा को दूर किया जा सकता है तथा वे और अधिक ऊर्जा एवं स्फूर्ति के साथ कार्य कर सकेंगे। श्री शुक्ल ने कहा कि बेसिक शिक्षा की बदहाली दूर करने के लिए स्कूलों में आधुनिक संसाधनों के साथ, सभी कक्षाओं में शिक्षकों की तैनाती, लिपिकों और चपरासियों की नियुक्ति के साथ पर्याप्त भवन की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए की जाती है किंतु उनसे शिक्षण कार्य कम और अन्य विभागों की बेगार ज्यादा कराई जाती है।अनेक बार सचिव और न्यायालय द्वारा शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य नहीं कराने के आदेश दिए गए फिर भी पल्स पोलियो, बीएलओ, चुनाव ड्यूटी,कक्ष निरीक्षक सहित दर्जनों कार्य कराये जा रहे हैं । जिससे शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित रहता है।आये दिन रैलियों, बैठकों के आयोजन होने से भी शिक्षण कार्य बाधित होता है । जिस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes