प्रेमी युगल की गला रेत कर हत्या, इलाके में सनसनी मौके पर भारी पुलिस बाल तैनात

IMG 20221106 WA0005 jpg

कमालगंज फर्रुखाबाद। 6 नवंबर 2022 बीती रात किशोरी व उसके प्रेमी की गला रेत कर हत्या कर दी गई । किशोरी के भाई ने पुलिस को शव बरामद करवाते हुए सरेंडर किया । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद करते हुए पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सनसनीखेज वारदात थाना कमालगंज के ग्राम राजेपुर सरायमेदा निवासी भइया लाल जाटव की 15 वर्षीय पुत्री शिवानी एवं महावीर जाटव के 25 वर्षीय पुत्र रामकरन के साथ हुई है। शिवानी का काफी समय से रामशरन से प्रेम प्रसंग चल रहा था परिजनों को प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। बीती रात शिवानी घर से गायब हो गई परिजनों ने खोजबीन कर रात करीब 2.30 बजे गांव के बाहर आम के बाग में शिवानी को उसके प्रेमी रामकरन के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। परिजन दोनों प्रेमियों को बाइक से करीब 7 किलोमीटर दूर ग्राम सिंगीरामपुर के निकट खंता नाला के पास ले गए। वहां झाड़ी में पानी भरा था परिजनों ने शिवानी व रामकरन की झाड़ी में गला रेत कर हत्या कर दी। दोहरा हत्याकांड करने के बाद शिवानी का भाई नीटू सुबह 6 बजे थाने पहुंचा । उसने पुलिस को हत्या किए जाने की घटना की जानकारी दी। दोहरा हत्याकांड की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह एवं खुदागंज चौकी इंचार्ज आनंद कुमार शर्मा नीटू को लेकर घटनास्थल पहुंचे। नीटू ने झाड़ी में छिपाए गए दोनों शवों को बरामद कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। भरी पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes