कायमगंज/ फर्रुखाबाद 22 जुलाई 2022
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण के नाम संबोधित, ज्ञापन उप जिलाधिकारी संजय सिंह को सौंप कर आटा, मैदा, बेसन, दूध, दही, पेपर, पेंसिल, एलईडी लाईट सहित विभिन्न वस्तुओं पर जीएसटी वृद्धि का कड़ा विरोध किया है। व्यापारी संगठन ने कहा की आपने व्यापारियों को दुर्घटना बीमा एवं पेंशन का उपहार देकर सराहनीय कार्य किया था। क्योंकि व्यापारियो को देश में प्रथम बार ये सुविधाएं दी गयी थी । जिसकी सराहना भारतवर्ष के
व्यापारियों ने की थी। अब आप द्वारा की गयी जीएसटी वृद्धि का उत्तर प्रदेश का करोडों व्यापारी कड़ा विरोध करता है। 25 किग्रा. वजन के सिंगल पैकिंग और लेविल वाले अनब्रांडेड वस्तुओं पर जुलाई से 5 प्रतिशत जीएसटी आपने लागू की हैं।इससे दाल, चावल, आटा, दूध, दही, घी समेतअन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 2 से 5 रुपये प्रति किलो बढ़ोत्तरी हो गयी है। इसलिए सरकार को चाहिए की वह ज्ञापन में दर्शाए इन बिंदुओं पर विचार करें। के अनुसार व्यापारियों ने कहा है कि
1, 5, 10 और 25 किलो के ब्रांडेड उत्पादनों पर जीएसटी लागू की गयी है। जो उचित नहीं है।अगर पांच-पांच किलो के पैकेट मिलाकर वजन 25 किलो से ज्यादा है तो 5 फीसदी की
जीएसटी देनी पड़ेगी। छूट तभी मिलेगी जब सिंगल पैकेट 25 किलो से अधिक होगा। डेरी कम्पनियों के पैक्ड फूड आइटम दूध, दही, छाछ आदि पर भी जीएसटी की दरें बढ़ाई गयी
हैं। जो नितांत अनुचित हैं। वही ब्लैड, पेपर, कैंची, पेंसिल, शार्पनर, चम्मच, कांटे वाली चम्मच आदि कई वस्तुओं पर भी
जीएसटीबढ़ा दिया गया है ।पहले जीएसटी 12 प्रतिशत था ।अब इसे 18 प्रतिशत कर दिया गया है। छात्रों के लिए शिक्षण कार्य में प्रयोग होने वाली वस्तुएं भी जीएसटी के दायरे में ले आई गई हैं।इससे बच्चों के पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
सोलर वाटर हीटर पर पहले जीएसटी 5 प्रतिशत थी अब 12 प्रतिशत कर दी गयी है। होटल में 1 हजार रुपये तक कमरे अभी तक जीएसटी के दायरे से बाहर थे। अब इन पर 12प्रतिशत जीएसटी देना होगा। इसका प्रभाव गरीब लोगों के जेब पर पड़ेगा क्योंकि 1 हजार रुपये सेकम किराये के कमरे कम आय वाले लोग ही लेते हैं। एलईडी लाईट पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू किया गया है। यह करके आपने घरों की रोशनीछीनने का काम किया है। व्यापारी नेताओं ने कहा किआजादी के बाद से लेकर आज तक 75 वर्षों में खाद्य पदार्थों पर पहली बार जीएसटी लागू की गयीहै। पैकिंग में बिकने वाला आटा, दूध, दही, चावल सभी कुछ महंगा हो गया है। जीएसटी की बढ़ायी
गयी दरों से आम आदमी किसान हो या मजदूर, व्यापारी हो या वकील, छात्र हो या अध्यापक,विधायक हो या सांसद, महिला या पुरुष सभी पर इसका खराब असर पड़ेगा। इसका सीधा भार
भारत के 90 प्रतिशत जनता पर पड़ेगा। सरकार ने जीएसटी की दरें बढ़ाकर बच्चों के मुंह से दूध,दही छीनने का काम किया है। इस जीएसटी वृद्धि की जितनी भी निंदा की जाये कम है। इससे देश की गरीब जनता आर्थिक रूप से लहूलुहान और परेशान होगी। इसलिए हम सभी इसका कड़ा विरोध करते हुए भारत सरकार से इस जीएसटी की थोपी गई वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग कर रहे हैं । इस अवसर पर पवन गुप्ता, अमित सेठ, संजय गुप्ता, मनोज कौशल ,संजीव अग्रवाल,सुबोध कुमार उर्फ मंसाराम ,अभिषेक अग्रवाल, वसीम अंसारी ,अखिलेश शर्मा ,अरुण सक्सेना, श्रवण कौशल, हिमांशु शर्मा सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी तथा सदस्यगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug