जीएसटी टीम ने प्लाई बोर्ड सप्लायर फर्म पर 17 लाख रुपया कर चोरी दर्शा कर पूरी की कार्यवाही

Picsart 22 07 22 13 10 10 782

कायमगंज /फर्रुखाबाद 22 जुलाई 2022
जीएसटी टीम ने 21 जुलाई को दिन के 9:00 बजे कायमगंज जटवारा रोड पर एक मीनार बाली मस्जिद के पीछे स्थित एम के एवं एस के प्लाई बोर्ड सप्लायर फर्म पर कर अपवंचना के संदेह में छापा मार कार्यवाही शुरू की थी। दिन के 9:00 बजे से इन दोनों फर्मों के शोरूम तथा जटवारा एवं गढ़ी इज्जत खा स्थित 4 गोदामों में भरे माल की काउंटिंग तथा विलो एवं बिक्री विलो आदि अभिलेखों से मिलान किया जाता रहा।

Picsart 22 07 22 13 10 35 445

 

इसकी सूचना मिलने पर वहां कई पत्रकार पहुंचे थे। मीडिया ने इसकी जानकारी देने के लिए जीएसटी टीम से बात करने का कई बार प्रयास किया । किंतु जीएसटी टीम ने हर बार यह कहकर की जांच के बाद जानकारी दे दी जाएगी। इस तरह 22 जुलाई को रात के लगभग 1:00 बजे तक छापा मार कार्यवाही के बाद जीएसटी टीम यहां से चुपचाप चली गई । जाने से कुछ समय पहले उसने काफी पहल के बाद जानकारी दी , के अनुसार इस फर्म पर जिसके मालिक शाहिद निवासी गांव गढ़ी इज्जत खाँ के हैं, के द्वारा उनकी फर्म के शोरूम एवं चारों गोदामों से 48 लाख रुपया का माल बिना किसी बिल तथा अभिलेखों में एंट्री के पाया जाना बताया गया है। इस माल में से 17 लाख का सामान एम के तथा 31 लाख का माल एस के नाम की फर्म का बताया गया। इस तरह कुल मिलाकर केवल 17 लाख रुपया जीएसटी कर चोरी निर्धारित कर ,फर्म स्वामी को कर अपवंचना की धनराशि 3 दिन के अंदर जमा करने का निर्देश दिया गया।

 

Picsart 22 07 22 13 08 06 645

 

यह भी जानकारी दी गई कि लगभग 18 घंटे से भी अधिक की छानबीन के बाद फर्म पर 5 बिल बुक जिनमें से कुछ प्रयोग में लाई गई ,वही कुछ बिल बुक बिल्कुल सादा, इन्हें सील करने के बाद जांच करने की बात कह कर जीएसटी टीम अपने साथ ले गई। बता दें की इसी फर्म का प्लाई बोर्ड से भरा हुआ एक ट्रक इसी जीएसटी की टीम ने पिछले महीने फर्म स्वामी के आवासीय गांव गढ़ी इज्जत खां में छापा मारकर पकड़ा था। जो ट्रक उस समय यहां टीम द्वारा पकड़ा गया था। उसके माल की बुकिंग बिल के अनुसार जनपद बदायूं की थी। किंतु माल कायमगंज में ही उतारा जा रहा था । उस समय भी जीएसटी टीम मीडिया से दूरी बनाने का प्रयास कर रही थी। आज फिर एक बार लगभग 18 घंटे तक चली कार्यवाही के बाद जो नतीजा निकलकर सामने आया और उसकी जानकारी दी गई वह भले ही सही हो या फिर कहीं न कहीं संदेह के घेरे में रही हो। लेकिन इस बार की कार्यवाही पर अन्य लोगों की बात को तो जाने दें। आम आदमी तक प्रश्नवाचक चिन्ह जीएसटी टीम की इस कार्यवाही पर लगा रहा है। छापामार टीम में जीएसटी के इटावा असिस्टेंट कमिश्नर हरिलाल प्रजापति तथा उनकी टीम के सदस्य एवं कन्नौज तथा फर्रुखाबाद की जीएसटी टीम शामिल रहीं।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes