KAIMGANJ NEWS अंग्रेजी का पेपर देकर लौट रहे छात्रों पर कहर बनी रफ्तार, तेज़ बाइक की टक्कर से एक की मौत, दो गंभीर

Picsart 26 02 20 19 46 44 582

KAIMGANJ NEWS –दिल्ली रोड पर दर्दनाक हादसा, शमशाबाद क्षेत्र का छात्र मृतक, दो साथी गंभीर
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अंग्रेजी की परीक्षा देकर घर लौट रहे तीन इंटरमीडिएट छात्रों को एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Picsart 26 02 20 19 47 31 030

मृतक प्रियांशु का फाइल फ़ोटो 
जानकारी के मुताबिक, शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला टीला निवासी अमर सिंह का 19 वर्षीय पुत्र सचिन, मुरैठी गांव निवासी रामकुमार का 18 वर्षीय पुत्र प्रयांश और मोहल्ला बाग निवासी राजवीर का 18 वर्षीय पुत्र सूरज, कंपिल क्षेत्र स्थित जनता इंटर कॉलेज रसीदाबाद तिवारियान में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा देने गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस शमशाबाद लौट रहे थे।
जैसे ही उनकी बाइक कायमगंज–अलीगंज मार्ग पर रूटोल गांव के पास चीनी मिल के गंदे नाले के समीप पहुंची, तभी सामने से आ रही रोडवेज बस के बीच एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने ओवरटेक करने की कोशिश में उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रयांश को मृत घोषित कर दिया। वहीं सचिन और सूरज की हालत नाजुक होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बुझ गया घर का इकलौता चिराग
प्रयांश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां सुनीता, पिता रामकुमार और बहनों नीलू, गोरली, दीपांशी व तुलसी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार प्रयांश परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और फरार बाइक सवार को ट्रेस करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा: ड्यूटी के दौरान की-मैन ( रेलवे कर्मी ) मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर घायल

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कासगंज–कानपुर रेलवे ट्रैक पर ड्यूटी कर रहे एक रेलवे कर्मी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत का हाईटेंशन खतरा: पितौरा क्रॉसिंग पर 33KV लाइन से उठीं चिंगारियां दिखाई पड़ीं आग जैसे शोले, टला बड़ा हादसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद मंगलवार रात कायमगंज क्षेत्र में अचरा मार्ग स्थित पितौरा रेलवे क्रॉसिंग[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा बना जाम का जाल : -ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जनता बेहाल—प्रशासन बेखबर

Farrukhabad news फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ | फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगर के बीच स्थित बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा इन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को रणक्षेत्र बना शमसाबाद: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर SDM और विधायक पति में ‘महासंग्राम’

KAIMGANJ NEWS –500 बीघा गेहूं की फसल पर मचा ‘कोहराम’: भारी पुलिस फोर्स तैनात, विधायक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मठ की मर्यादा तार-तार: महिलाओं पर कस रहे थे फब्तियां, टोकने पर पुलिस से ही भिड़ गए ‘गौरक्षा प्रमुख’ और ‘बजरंग दल’ के नेता

 KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बवाल: शिवरई मठ पर मनचलों ने काटा हंगामा, खाकी से बदसलूकी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शिक्षा की अलख जगाने हेतु “स्कूल चलो अभियान” रैली, आयोजित कर किया ग्रामीणों को जागरूक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद जनपद के विकास खंड कायमगंज क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान–अमेरिका–इजराइल तनाव: बड़े हमले की धमकी के बीच टला टकराव, 2 हफ्ते का युद्ध विराम लागू

Delhi news साभार :- नई दिल्ली :- द एंड टाइम्स न्यूज (अंतरराष्ट्रीय समाचार | ताज़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे की वजह, दो युवक गंभीर घायल — PRD जवान ने दिखाई इंसानियत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes