– जान कर भी प्रशासन तथा जिम्मेदार अधिकारी बने हुए हैं अनजान
कायमगंज/ फर्रुखाबाद, 24 दिसंबर 2022
पूरे देश तथा प्रदेश के हर एक महानगर, नगर तथा छोटे-बड़े कस्बों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी हॉट बंदी का साप्ताहिक दिन निर्धारित है । यह नियम ब्रिटिश काल से लेकर आजाद भारत में कुछ संशोधन के साथ आज तक लागू है। नियम हो या कानून इसे तोड़ने में लोग संकोच नहीं दिखा रहे हैं । इसी तरह के बाजार बंदी वाले नियम को तोड़ने का उदाहरण वैसे तो पूरे जिले फर्रुखाबाद में देखा जा सकता है।

लेकिन वे इस बात से हैरान हैं कि बे अपनी दुकानें शासन के बाजार बंदी नियम का पालन करते हुए बंद रखते हैं। जिससे उन्हें आर्थिक हानि होती है। लेकिन अधिकांश दुकानदार इस नियम की खुलेआम धज्जियां उड़ा कर अपनी दुकाने शान के साथ सीना तान कर खोले रहते हैं ।अब ऐसी स्थिति में प्रश्न यह पैदा होता है कि हॉट निरीक्षक, श्रम विभाग, प्रशासनिक अधिकारी या फिर अन्य जिम्मेदार अधिकारी क्या यह नहीं जानते कि जिस जगह के लिए जो दिन साप्ताहिक बाजार बंदी का निर्धारित है। वहां दुकाने व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि बंद होने चाहिए। सभी जिम्मेदार यह बात जानते भी हैं। लेकिन न जाने क्यों किस कारणवश और किस लालच में पड़कर इस ओर देखना तक मुनासिब नहीं समझते । जबकि वास्तव में अन्य के अलावा इस कार्य के लिए भी उन्हें सरकार ने जिम्मेदारी देते हुए नियुक्त किया है, और बदले में यह सरकारी अमला हर महीने शासन से वेतन के रूप में हजारों रुपए पगार भी पाता है। लेकिन फिर भी क्या इसलिए वह अपने कर्तव्य का सही ढंग से पालन नहीं कर रहा है ,जैसा कि ईमानदार दुकानदार कहते हैं- कि इस सुविधा के पीछे सुविधा शुल्क की राहत से संतुष्ट होकर अधिकारी भी नियम की धज्जियां उड़ाने वालों को राहत दे रहे हैं।
यदि ऐसा नहीं है तो फिर इस ओर बर्षें गुजर जाने के बाद भी अब तक अधिकारी निष्क्रिय क्यों हैं ? यह यक्ष प्रश्न आज तक अनुत्तरित बना हुआ है। इसके अलावा कायमगंज नगर, कंपिल तथा टाउन एरिया शमशाबाद सहित तहसील क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी होटलों, ढाबों ,वर्कशॉप ,वाहन धुलाई केंद्रों तथा दुकानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हर जगह कम उम्र के बच्चे गरीबी से लाचार पेट की खातिर मजदूरी करते हुए नजर आते हैं। यह इनकी मजबूरी है । लेकिन क्या शासन द्वारा पारित बाल श्रम शोषण अधिनियम की जानकारी इन बच्चों से काम लेने वालों को नहीं है? जानकारी होते हुए भी कम पैसों में मिले मजदूरों का नाजायज फायदा उठा कर ऐसे लोग नौनिहालों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं । इस तरफ भी प्रशासन तथा जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों का ध्यान नहीं है। भले ही उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बताया जा रहा हो। लेकिन यह नारा इस तरह की अव्यवस्थाओं को देखते हुए केबल ढकोसला ही नजर आ रहा है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की आंखें खुलती हैं अथवा नहीं ? बे इस ओर ध्यान देकर नियमों के अनुसार कार्यवाही कब तक करेंगे ?
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव /दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर न्यायालय ने किया फैसला सुरक्षित
-
5 arrested with illegal liquor: आबकारी तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने अपमिश्रित अवैध शराब सहित पांच किए गिरफ्तार
-
इलाज के बहाने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के अज्ञात काउंसलर पर 1,70,000 रुपए ठगी का आरोप लगा ,पीड़ित ने कराया मुकदमा दर्ज
-
महिला सहित दो लोगों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर, किया आत्महत्या (Sucide) का प्रयास
-
अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल Bike accident
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun