मिड डे मील के नाम पर रोज परोसा जा रहा बच्चों को चावल

Picsart 22 07 28 20 59 16 817

– छोटे-छोटे स्कूली बच्चे ही करते हैं विद्यालय में साफ सफाई
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 28 जुलाई 2022
सब पढ़े ,सब बढें के साथ ही बच्चों को भरपूर कैलोरी युक्त ऊर्जा बाला स्वास्थ्य वर्धक भोजन कम से कम दिन में एक बार उपलब्ध कराना।जिससे नौनिहालों का स्वास्थ्य अच्छा रहे और उनका शारीरिक विकास संतुलित रूप से होता रहे। बच्चे कुपोषण से ग्रसित ना हो, तभी वे भली-भांति स्वस्थ मस्तिष्क से शिक्षा ग्रहण करने में सफल हो सकते हैं , जैसी अवधारणा को धरातल पर लाकर नई पीढ़ी के जीवन स्तर में सुधार लाने की मंसा से केंद्र एवं राज्य सरकार सहायता प्राप्त एवं परिषदीय स्कूलों में विभिन्न योजनाओं के साथ ही मध्यान भोजन योजना चला रही है। यह बात अलग है कि इस योजना के लिए उतनी धनराशि उपलब्ध न कराई जा रही हो । जितनी की ब्यय के अनुसार जरूरत महसूस की जा रही है। यदि हकीकत जानने के लिए इस योजना की पर्तें खंगाली जाएं तो यहां भी एमडीएम योजना में हो रहे घोटाले में कई हिस्सेदार मिल जाएंगे। खैर जो भी हो लेकिन फिर भी एक शिक्षक का दायित्व समाज के लिए खुद करके दूसरों को प्रेरणा देने बाला सदैव से रहा है। यदि उसका ध्यान रखते हुए काम किया जाए तो बहुत कुछ सुधार हो सकता है। लेकिन भ्रष्टाचार का दबाव अध्यापक को भी अपने कर्तव्य से विमुख करने के लिए मजबूर कर देता है । कहीं-कहीं लालच में आकर अध्यापक ही घोटाले के सूत्रधार बन रहे हैं ।जैसा कि एक मामला आज विकासखंड कायमगंज थाना क्षेत्र कंपिल के अंतर्गत ग्राम पंचायत ग्रासपुर में स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में देखने को मिला। जिसे देखकर तथा बच्चों के मुंह से निकली सच्चाई सुनकर तो ऐसा ही लगा कि एमडीएम योजना के क्रियान्वयन में पर्त दर पर्त खामियां ही खामियां नजर आ रही हैं। आज गुरुवार का दिन है और भोजन तालिका के अनुसार संभवत बच्चों को रोटी और दाल खिलाई जानी चाहिए। लेकिन इस स्कूल में आज भी पीले चावल ही पकाकर परोसने की व्यवस्था की गई थी। सोचा कि शायद आज किसी कारणवश व्यवस्था न बन पाई हो। तो ऐसा किया गया होगा की रोटी दाल की जगह पीले चावल ही बच्चों को खिलाई गए। लेकिन ऐसा नहीं बच्चों से जब पूछा गया तो उन्होंने हिचकते हुए बताया सोमवार को भी पीले चावल ही खिलाए गए थे। इसके बाद सोमवार से लेकर आज तक भोजन की उपलब्धि के बारे में इस स्कूल के बच्चों ने हर रोज इसी तरह पीले चावल ही मध्यान्ह भोजन के समय परोस कर खिलाए जाने की जानकारी दी। यहां कार्यरत अध्यापक आर्येन्द्व यादव इस व्यवस्था को संचालित कर रहे हैं। जहां बच्चों को भोजन तालिका के अनुसार पका पकाया भोजन परोसे जाने की स्थिति बहुत ही दयनीय पिछले लंबे समय से चली आ रही है। इतना ही नहीं विद्यालय परिसर में खड़ी घास कटवाने के लिए तथा साफ सफाई के लिए बच्चों के ही हाथों में खुरपी और फावड़ा थमाकर उन्हीं से साफ सफाई का काम भी कराया जाता है। जबकि बाल श्रम अधिनियम के अंतर्गत नाबालिक बच्चों से किसी भी तरह का शारीरिक श्रम कराया जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। लेकिन यहां इस नियम की भी धज्जियां उड़ती दिखाई दी। बच्चे शौचालय के पास से लेकर विद्यालय परिसर में साफ सफाई कर रहे थे । जब उनसे पूछा गया कि साफ सफाई आप ही लोग रोज करते हैं।तो बच्चों का जवाब था कि हां झाड़ू लगाना कूड़ा कचरा बाहर फेंकना तथा घास फूस छीलकर काटने का काम हम लोगों से ही कराया जाता है। अब यह कहना थोड़ा मुश्किल है कि इस तरह का काम और अनियमितताएं इसी स्कूल में हो रही हैं या फिर दूसरे स्कूलों में भी यही नजारा रहता होगा। किंतु ग्रामीणों के अनुसार प्रशासनिक एवं विभागीय सक्षम अधिकारी की लापरवाही से लगभग अधिकांश परिषदीय स्कूलों में कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को आसानी से मिल जाता है।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सावधान! इस गली में बिछा है ‘मौत का जाल’, शिकायत के बाद भी नहीं जागा विभाग, एक साल में दूसरी गौवंश की मौत

Farrukhabad news –अंबेडकर नगर में करंट की चपेट में आने से सांड की तड़प-तड़प कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS झोलाछाप के फेर में उजड़ गई गोद: चार दिन के बुखार ने ली 14 वर्षीय अनीता की जान, सीएचसी पहुँचते ही पसरा मातम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘एक्शन’: विवाहिता शिवानी के कत्ल का मुख्य आरोपी पति दबोचा, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्रेमनगर में हुई विवाहिता शिवानी की नृशंस हत्या के मामले में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘ऑपरेशन राज’: 40 कैमरों का जाल, 72 घंटे की जद्दोजहद और स्टेशन पर मिल गया ‘जिगर का टुकड़ा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कहते हैं कि अगर पुलिस ठान ले, तो पाताल से भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अबीर-गुलाल की खुशबू में घुला किसान एकता का रंग, होली मिलन में गूंजे भाईचारे के स्वर

KAIMGANJ NEWS –भारतीय किसान मजदूर यूनियन के समारोह में किसानों ने गले मिलकर दी बधाई,[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news DM का ‘सडन सरप्राइज’: शमसाबाद थाने में हड़कंप, फाइलों से मालखाने तक की कड़ी जांच

Farrukhabad news – हर पटल का निरीक्षण कर मिलीं खामियों पर कड़े तेवर के साथ[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS घने कोहरे की चादर में लिपटा कायमगंज क्षेत्र, सड़क और रेल यातायात पर पड़ा असर

KAIMGANJ NEWS – घना कोहरा देख लोगों ने कहा कि आज तो ऐशा लग रहा[...]

World News

world news लेबनान में इस्राइल का ‘खौफनाक’ वार: आसमान से बरसी रसायनिक आग, हड्डियों तक को गला देने वाला केमिकल इस्तेमाल!

World news–​ह्यूमन राइट्स वॉच का सनसनीखेज दावा: रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना; अंतरराष्ट्रीय कानूनों की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes