कायमगंज / फर्रुखाबाद 28 मार्च 2022
कोरोनावायरस संक्रमण से पूरी दुनिया परेशान ही नहीं इसके असर से हर कारोबार भी प्रभावित हुआ है। ऐसे में एक बार फिर चौथी लहर आने की संभावना को देखते हुए बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा चिकित्सा वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछली तीन लहरों की अपेक्षा चौथी लहर कुछ कम असरकारक होगी । लेकिन फिर भी इस विश्वव्यापी महामारी से निपटने के लिए शासन स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शासन के निर्देश पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मलिक आलमगीर ने पहुंचकर मॉक ड्रिल की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस अस्पताल में कोरोना वार्ड पहले से ही स्थापित है। जहां 30 बेड़ो की व्यवस्था भी है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पहुंचते ही इस वार्ड में दो बच्चों को बेड पर लिटाया गया। जिनकी जांच, ऑक्सीजन, आवश्यक दवाइयां आदि की व्यवस्था पलक झपकते ही करते हुए दिखाया गया। लेटे हुए बच्चों के पास कोरोनावायरस की यूनिफॉर्म पहनकर डॉक्टर शिव प्रकाश चिकित्सा अधीक्षक तथा डॉ विपिन कुमार, फार्मासिस्ट तथा अन्य स्टाफ के साथ पहुंचे। इस ट्रायल को करके यह सुनिश्चित किया गया कि भविष्य में यदि चौथी कोरोना लहर आती है , तो कोरोना प्रभावित व्यक्ति को बिना समय गमाए, जितनी जल्दी हो सके, कैसे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct