अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, बताई समस्याएं की निराकरण की मांग

Picsart 22 03 28 16 34 18 218

कायमगंज – फर्रुखाबाद 28 मार्च 2022

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आबिद हुसैन नितिन गुप्ता, नीरज अग्रवाल,सोम कौशल ,अनिल कुमार आदि पदाधिकारियों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभापति/ उप जिलाधिकारी गौरव शुक्ला को आज एक ज्ञापन सौंपा। सौपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि मंडी के बाहर तंबाकू व्यवसाय करने वाले व्यापारियों का स्टाक पोर्टल पर दर्ज कराने के लिए चक्कर लगाने पड़ते हैं। क्योंकि स्थाई रूप से सचिव की नियुक्ति ना होने के कारण संबंधित कर्मचारी अपने पटल पर बैठते ही नहीं है। वही यहां कार्यरत कुछ संविदा कर्मी गोदामों में स्टॉक सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। उन्होंने एक कर्मचारी का नाम भल्ला बताते हुए उसे तत्काल हटाए जाने की आवश्यकता बताई है। मंडी निदेशक के आदेश के विपरीत मंडी कर्मचारी प्राइवेट वाहनों से मंडी के बाहर चेकिंग कर टैक्स अदा करने वाले व्यापारियों को भी परेशान कर अवैध वसूली के नाम पर उत्पीड़न करते हैं। तंबाकू कारोबार से जुड़ी कई नई फर्म जिनका जीएसटी रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद भी उनके लाइसेंस नहीं बनाए जा रहे हैं। मंडी समितमें सिक्स आर, खरीद पर लागू है। लेकिन फिर भी उच्च अधिकारी नाइन आर रेट तय कर व्यापारियों का उत्पीड़न करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंडी निदेशक के आदेश ना होने के बावजूद भी स्टॉक पोर्टल पर दर्ज करने के लिए भौतिक सत्यापन की बात कह कर स्टॉक को पोर्टल पर दर्ज नहीं कर रहे हैं। इसी के साथ व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा है की व्यापारी अपना माल ई- वे -बिल लगाकर भेजता है। फिर भी मंडी समिति 1.5 प्रतिशत मंडी शुल्क चोरी का गलत आरोप लगाकर व्यापारियों से अवैध वसूली की जाती है। व्यापारी संगठन ने उप जिलाधिकारी जो मंडी समिति के पदेन सभापति भी हैं, से इन समस्याओं की ओर ध्यान देकर शीघ्र निस्तारण की मांग की है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर

KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes