KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

Picsart 26 10 17 11 55 09 725

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज था अकूत माल, मौके पर खुली पोल

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

तंबाकू की सोंधी महक के लिए विख्यात कायमगंज की मंडी में उस वक्त अचानक खलबली मच गई, जब जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) इटावा की टीम ने औचक धावा बोल दिया। अताईपुर गांव में तंबाकू फर्मों के दो बड़े गोदामों पर हुई इस छापेमारी में विभागीय अधिकारियों के हाथ जो लगा, उसने पूरे व्यापार जगत के होश उड़ा दिए हैं। दस्तावेजों और स्टॉक रजिस्टर में दर्ज माल के मुकाबले मौके पर करीब 25 हजार किलोग्राम तंबाकू गायब मिला है। इतने बड़े पैमाने पर स्टॉक का अंतर सामने आते ही महकमे में हलचल तेज हो गई है और कर चोरी की सुगबुगाहट गहरा गई है।

​तीन गाड़ियों से पहुंचे अफसर, देखते ही बंद होने लगे शटर

कार्रवाई इतनी गोपनीय और सटीक थी कि स्थानीय कारोबारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इटावा से एसआईबी टीम तीन गाड़ियों के काफिले के साथ सीधे अताईपुर जा धमकी। टीम की अगुवाई संयुक्त कमिश्नर संतोष कुमार वर्मा, डिप्टी कमिश्नर शैलेंद्र कुमार सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर जितेंद्र कुमार सिंह के साथ एसटीओ सुशील कुमार, जमीर हसन, मोहम्मद साहिद और तरुण खरे कर रहे थे। एक साथ इतने आला अधिकारियों की मौजूदगी देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और कई दुकानों के शटर आनन-फानन में गिरने लगे।

​ताला खुलवाकर अंदर दाखिल हुई टीम, उड़ गए होश

जांच के दौरान कारोबारी सुभाष गुप्ता से जुड़े गोदाम पर ताला लटका मिला। टीम ने बिना वक्त गंवाए मालिक को मौके पर तलब किया और गोदाम का ताला खुलवाया। अंदर दाखिल होते ही अधिकारियों ने भौतिक सत्यापन और अभिलेखों की पड़ताल शुरू की। जांच के रडार पर मुख्य रूप से दो फर्में—‘अनिता ट्रेडिंग कंपनी’ और ‘सुभाष कुमार आशीष कुमार’ रहीं।

​कागजों पर टन-भर माल, गोदाम में सन्नाटा!

अधिकारियों ने जब स्टॉक रजिस्टर के पन्ने पलटे और गोदाम में रखे माल की तौल से मिलान किया, तो भारी विसंगति उजागर हुई। प्रारंभिक आंकलन के मुताबिक, दोनों गोदामों को मिलाकर करीब 25 हजार किलो (25 टन) तंबाकू कम पाया गया। सवाल उठ खड़ा हुआ है कि अगर माल रजिस्टर में दर्ज था, तो वह जमीन निगल गई या आसमान, या फिर इसे बिना बिल-वाउचर के खपा दिया गया? हालांकि, दोनों फर्मों के हिस्से अलग-अलग कितना माल कम मिला, इसका सटीक ब्योरा जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

​“दस्तावेजों और स्टॉक रजिस्टर की गहन पड़ताल में रिकॉर्ड और वास्तविक माल के बीच भारी अंतर दर्ज किया गया है। प्रारंभिक तौर पर करीब 25 हजार किलोग्राम तंबाकू कम मिला है। यह अंतर कैसे और क्यों आया, इसकी तह तक जाने के लिए खरीद-बिक्री व अन्य सभी अभिलेखों का मिलान कराया जा रहा है।”

— शैलेंद्र कुमार सिंह, डिप्टी कमिश्नर, जीएसटी

 

​टैक्स चोरी का बड़ा खेल या केवल कागजी चूक? जांच जारी

इतनी भारी तादाद में स्टॉक का अंतर मिलने के बाद विभाग अब खरीद-बिक्री के बिल, ई-वे बिल और वित्तीय लेनदेन की बारीक कड़ियों को जोड़ने में जुट गया है। बाजार में चर्चा गरम है कि टैक्स बचाने के चक्कर में माल को गुपचुप तरीके से ठिकाने लगाया गया है। बहरहाल, अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत ऑडिट और अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही टैक्स चोरी की सही रकम और कानूनी कार्रवाई का स्वरूप तय होगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes