KAIMGANJ NEWS नगर में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस शान से लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन; विद्यालयों में गूंजे भारत माता की जय के नारे

Picsart 26 01 27 13 52 31 410 1

KAIMGANJ NEWS. कायमगंज फर्रुखाबाद।
नगर और क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में शान से तिरंगा फहराया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति गीतों से समां बांध दिया, जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
नगर पालिका परिषद की ओर से शिवाजी मूर्ति परिसर में करीब 50 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, नगर पालिका और तहसील परिसर में एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर सहित सभासद व कर्मचारी मौजूद रहे।

Picsart 26 01 25 14 02 31 149
सीपी विद्या निकेतन में मुख्य अतिथि डॉ. आरके चटवाल, प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल और निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। अतिथियों ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए।

Picsart 26 01 27 13 52 31 410

इस दौरान प्रधानाचार्य आरके बाजपेई, योगेश तिवारी व दीपक जैना सहित स्टाफ मौजूद रहा।

Picsart 26 01 27 13 55 44 828

शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक और पूर्व चेयरमैन सुनील चक, उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। एनसीसी कैडेट्स ने परेड कर सलामी दी। इस मौके पर प्रबंधक लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल और प्राचार्य वेणु सिंह मौजूद रहीं। एपी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर अशोक रस्तोगी और प्रधानाचार्य भास्कर शर्मा ने झंडा फहराया।

Picsart 26 01 25 14 03 15 072

बच्चों के नाट्य मंचन को खूब सराहना मिली।आयुष रस्तोगी, आकाश रस्तोगी मौजूद रहें। किरन पब्लिक स्कूल में इंस्पेक्टर कामिल ने ध्वजारोहण किया। अकादमी निदेशक डॉ. पटेल और प्रधानाचार्य राधिका नायर की मौजूदगी में बच्चों ने नृत्य और गीत प्रस्तुत किए।

Picsart 26 01 27 13 56 52 897

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार, कोतवाली में सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और चीनी मिल में जीएम रमेश सिंह ने ध्वजारोहण कर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। मंडी समिति में व्यापारिक संगठनों ने सामूहिक रूप से उत्सव मनाया। नगर के विभिन्न स्कूलों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिससे पूरा वातावरण वंदे मातरम के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

Picsart 26 01 26 05 30 04 587

मंडी समिति स्थित हिंदू मुस्लिम एकता समिति द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान खंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes