KAIMGANJ NEWS – तालाब के पास युवक को घेरकर लाठी डंडो से जमकर पीटा – बचाव में आए पीडित पक्ष के कई घायल
कायमगंज / फर्रुखाबाद
मारपीट की घटना कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिवारा खास की बताई जा रही है ।
ग्राम सिवारा खास निवासी नेमवीर द्वारा पुलिस को तहरीर दी है के अनुसार, गुरुवार को उनका पुत्र भोला उर्फ आंशु गुर्जरपुर गांव की ओर गया था। इसी दौरान तालाब के पास पहले से घात लगाए बैठे गुर्जरपुर निवासी आयुष, टीटू, शरद, सूरज, शिवम, नितिन और आकाश ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक को लाठी-डंडों से घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर नेमवीर अपने साथ ओविंद, प्रदीप, देवकीनंदन, रामनारायण और कृष्णा को लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर सभी को बचाया।
पीड़ित का आरोप है कि जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट की इस घटना में नेमवीर और उनके पुत्र समेत कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी सात नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत
धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। दवंगों द्वारा की गई मारपीट की घटना से क्षेत्र में भययुक्त माहौल के बीच तरह तरह की चर्चाएँ हो रही हैं ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा: ड्यूटी के दौरान की-मैन ( रेलवे कर्मी ) मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर घायल
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कासगंज–कानपुर रेलवे ट्रैक पर ड्यूटी कर रहे एक रेलवे कर्मी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मौत का हाईटेंशन खतरा: पितौरा क्रॉसिंग पर 33KV लाइन से उठीं चिंगारियां दिखाई पड़ीं आग जैसे शोले, टला बड़ा हादसा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद मंगलवार रात कायमगंज क्षेत्र में अचरा मार्ग स्थित पितौरा रेलवे क्रॉसिंग[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा बना जाम का जाल : -ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जनता बेहाल—प्रशासन बेखबर
Farrukhabad news फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ | फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगर के बीच स्थित बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा इन[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को रणक्षेत्र बना शमसाबाद: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर SDM और विधायक पति में ‘महासंग्राम’
KAIMGANJ NEWS –500 बीघा गेहूं की फसल पर मचा ‘कोहराम’: भारी पुलिस फोर्स तैनात, विधायक[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मठ की मर्यादा तार-तार: महिलाओं पर कस रहे थे फब्तियां, टोकने पर पुलिस से ही भिड़ गए ‘गौरक्षा प्रमुख’ और ‘बजरंग दल’ के नेता
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बवाल: शिवरई मठ पर मनचलों ने काटा हंगामा, खाकी से बदसलूकी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शिक्षा की अलख जगाने हेतु “स्कूल चलो अभियान” रैली, आयोजित कर किया ग्रामीणों को जागरूक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद जनपद के विकास खंड कायमगंज क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news ईरान–अमेरिका–इजराइल तनाव: बड़े हमले की धमकी के बीच टला टकराव, 2 हफ्ते का युद्ध विराम लागू
Delhi news साभार :- नई दिल्ली :- द एंड टाइम्स न्यूज (अंतरराष्ट्रीय समाचार | ताज़ा[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे की वजह, दो युवक गंभीर घायल — PRD जवान ने दिखाई इंसानियत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो[...]
Apr