Farrukhabad news परिवहन मेले में सड़क सुरक्षा का संदेश दे, एकबारीय कर व्यवस्था की दी गई विस्तृत जानकारी

IMG 20260221 WA0288

Farrukhabad news – एआरटीओ कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शपथ दिलाने के साथ ही वाहन स्वामियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश
एआरटीओ कार्यालय फर्रुखाबाद पर परिवहन विभाग द्वारा एक विशेष परिवहन मेले का आयोजन किया गया, जिसमें टाटा मैजिक, ऑटो रिक्शा, तिपहिया, मोटर कैब, मैक्सी कैब तथा हल्के भार वाहनों के स्वामी व संचालकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। मेले का आयोजन एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत एवं एआरटीओ-प्रशासन श्रीकृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया।
मेले को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने बताया कि दिनांक 30 जनवरी 2026 से भाड़े या पारिश्रमिक पर संचालित दोपहिया मोटरसाइकिल, तिपहिया मोटर कैब, मैक्सी कैब एवं माल वाहनों के संबंध में उत्तर प्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम में संशोधन किया गया है। इसके तहत परिवहन कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाते हुए एकबारीय कर व्यवस्था लागू की गई है।
= एकबारीय कर की निर्धारित दरें इस प्रकार रहने के दी जानकारी =
उसके अनुसार तिपहिया मोटर कैब पर — वाहन मूल्य का 7%
10 लाख रुपये तक मूल्य की मोटर कैब/मैक्सी कैब (तिपहिया को छोड़कर) — 10.50%
10 लाख रुपये से अधिक मूल्य की मोटर कैब/मैक्सी कैब — 12.50%
3000 किलोग्राम तक सकल वाहन भार वाले माल वाहन — 3%
3000 से 7500 किलोग्राम तक सकल वाहन भार वाले माल वाहन (मिनी ट्रक आदि) — 6%
= पुराने वाहनों को राहत =
पूर्व से पंजीकृत वाहनों के लिए एकबारीय कर की गणना में प्रत्येक वर्ष के लिए 8 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, हालांकि यह छूट अधिकतम 75 प्रतिशत तक ही मान्य होगी।
*लिया सड़क सुरक्षा का संकल्प*
-मेले में उपस्थित 46 वाहन स्वामियों व चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। सभी को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई तथा उपयोगी जागरूकता साहित्य का वितरण भी पूरी तरह सही ढंग से जानकारी प्राप्त कराने के उद्देश्य से उपलब्ध कराया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes