कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 नवंबर 2022
कहीं कम राशन मिलना तो कहीं राशन का वितरण ना होना और कहीं कहीं घटतौली की शिकायतें आना या फिर किया जाना अब तो एक आम बात जैसी होती जा रही है। कहां क्या अनियमितता हो रही है और इसका वास्तविक कारण क्या है ।शिकायत मिलने पर इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से जांच करते हुए यदि समस्या समाधान करने की प्रशासनिक अधिकारी इच्छाशक्ति रखें, तो सभी समस्याओं का समाधान समय रहते बहुत ही आसानी से किया जा सकता है । लेकिन न जाने क्यों हर समस्या की शिकायत की जांच केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। फिर वह चाहे किसी स्तर की समस्या निराकरण के लिए लगाई गई गुहार क्यों न हो। यही कारण है कि आयोजित तहसील समाधान दिवस में भी फरियादियों की संख्या, बजाए घटने के दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। यहां तक की बहुत से फरियादी तो न्याय न मिलने पर अपने भाग्य को कोसते हुए चुप बैठ जाते हैं । न्याय मिलना सही जांच ना होना समस्या के समाधान में बाधक बने हुए हैं। इसकी ओर यदि देखा जाए तो निचले स्तर पर की जा रही समस्या समाधान की जांच पर धन लोलुपता के साथ ही राजनीतिक प्रभाव का ग्रहण हावी हो रहा है ।
ऐसे मेंभला न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है। खैर जो भी हो किंतु लोकतंत्र में अन्याय के विरुद्ध और समस्या निष्पादन ना होने की स्थिति में आवाज तो उठती ही रहेगी और इसके समाधान की जिम्मेदारी भी प्रशासन और शासन की ही होती है । अब वह कितना सजग होकर जन सामान्य को न्याय उपलब्ध करा पाता है। यह तो देखना ही होगा। राशन की समस्या वैसे तो हर जगह से उठ रही है । लेकिन इसका एक ताजा उदाहरण आज उस समय सामने आया। जब तहसील क्षेत्र के गांव भटासा में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र पर पहुंची मीडिया टीम ने वहां की पड़ताल की। तो सच्चाई सामने आई ।
उसके अनुसार पता चला कि इस केंद्र पर लगभग 150 से अधिक लाभार्थी हैं। लेकिन राशन जिसमें दाल दलिया रिफाइंड शामिल होता है। 53 पैकेट राशन प्राप्त हो रहा है। यह सामग्री गर्भवती तथा धात्री महिलाओं व 7 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों को दीकी जाती है। उसके अनुसार दो से तीन पैकेट चना ब दलिया 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए आता है और कम से कम खुराक के हिसाब से आधा किलो उपलब्ध कराने का नियम निर्धारित किया गया है।
लाभार्थियों की संख्या मिलने वाले राशन से अधिक होने के कारण यहां हमेशा ही विवाद की स्थिति बनी रहती है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका संगठन की जिला अध्यक्ष मधुबाला गंगवार से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि लाभार्थी अपने हक के अनुसार हर महीने पूरा राशन चाहता है। लेकिन उतना राशन प्रतिमाह न मिलने के कारण ही स्थिति विवाद ग्रस्त होती है, और ऐसे में लगातार आंगनबाड़ी की शिकायत यह कहकर कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा सहायकाएं राशन चोर है, उन्हें राशन चोर तो ठहराया जाता है ।लेकिन इस शिकायत के पीछे का असली कारण ग्रामीण नहीं समझ पाते। उन्हें तो केवल अपने राशन से मतलब होता है ।जिसकी वह मांग करते हैं । लेकिन पूरा राशन न मिलने के कारण स्थिति विवादित बनी रहती है। संगठन अध्यक्ष ने मांग करते हुए कहा कि लाभार्थियों के अनुपात के अनुसार ही हर महीने पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। जिससे कि लाभार्थियों को उनका हक मिल सके और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर भी जाने अनजाने लगाए जाने वाले झूठे आरोपों पर रोक लग सके।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
Kaimganj News: दिन-ब-दिन बढ़ती नगर में जाम की समस्या से जरूरतमंद नगरवासी तथा आने वाले ग्रामीण होते हैं परेशान
-
Punjab: चार युवतियों ने युवक अगवा कर किया दुष्कर्म
-
कायमगंज समाचार: गेट के बाहर इंतजार करते रहे बच्चे, समय से नहीं खुला स्कूल
-
Kaimganj News: अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रसूता ने दिया बेटी को जन्म, ईएमटी ने कराया प्रसव
-
संभावित स्थानीय नगर निकाय चुनाव को देखते हुए सक्रिय हुआ प्रशासन , शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct