KAIMGANJ NEWS रेल लाइन पर होगा सुधार कार्य चार दिन के लिए बंद किए गए समपार – डायवर्ट रूट से ही जा सकेंगे हल्के व भारी वाहन

Picsart 25 10 12 15 14 42 027

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
कासगंज – कानपुर पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक की स्टेशन कायमगंज – शमशाबाद के मध्य रेल लाइन पर सुधार कार्य किए जाने पर आज से चार दिन तक कुछ समपार बंद कर दिए गए हैं ।

Picsart 25 10 12 15 15 18 711

यहां से गुजरने वाले हल्के एवं भारी वाहनों के लिए डायवर्ट किए गए रूट की जानकारी विभाग द्वारा विभिन्न माध्यमों से सूचना प्रसारित कर दी गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार
पूर्वोत्तर रेलवे फतेहगढ़ के अधीन शमशाबाद–कायमगंज रेलखंड के बीच स्थित समपार संख्या 176सी किमी 161/20-21 पर 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक रेल मरम्मत कार्य किया जाएगा।

Picsart 25 10 12 15 12 18 553

इस दौरान सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रेलवे की पीक्यूआरएस मशीन से सीटीआर कार्य और एमएचआई -56940 मशीन से पैकिंग कार्य किया जायेगा । रेल विभाग ने जानकारी दी कि कार्य समय के इस बीच समपार से किसी भी प्रकार के रोड वाहन का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों के आवागमन के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। भारी वाहन समपार संख्या 179सी से होकर जा सकते हैं, जो लगभग 3.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वहीं हल्के वाहन समपार संख्या 178 से होकर गुजर सकते हैं । जिसकी दूरी करीब 2 .5 किलोमीटर है।

Picsart 25 10 12 15 15 18 711
रेल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस से मदद के लिए अनुरोध किया है कि मरम्मत कार्य के दौरान आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्य सुरक्षा और संरक्षा के साथ पूरा किया जा सके। सूचना एवं आदेश प्रसारण सीसेई/रेलपथ फतेहगढ़ कार्यालय से जारी किया गया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes