KAIMGANJ NEWS – पथसंचलन अवसर पर जगह -जगह पुष्प बर्षा कर किया स्वंयसेवकों का उत्साह वर्धन
कायमगंज /फर्रुखाबाद
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ अपनी स्थापना के 100 बर्ष पूर्ण होने पर सौंवें स्थापना दिवस को समारोह पूर्वक मना रहा है ।
पूरे देश में भव्य आयोजनों के साथ गणवेश में स्वंय सेवक हर आयोजन को सफलता पूर्वक आयोजित करने में अपना पूरा योगदान कर रहे हैं । इस कार्यक्रम को पूरे उल्लास उत्साह एवं अनुशासित ढंग से आयोजित करने के लिए गणवेश में अनुशासित ढंग से स्वंय सेवकों ने कायमगंज नगर में पथ संचलन किया ।
आज रविवार को संघ के विभाग बौद्धिक प्रमुख विशंभर के नेतृत्व में निकले इस संचलन में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथसंचलन करते हुए संगठन की एकता और राष्ट्रीय भावना का संदेश दिया।पथ संचलन कार्यक्रम का शुभारंभ गंगा दरवाजा स्थित शिवाला भवन से हुआ। संघ के प्रिय गीतों और प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।
संचलन करते हुए स्वंय सेवक मुख्य चौराहा, लोहाई बाजार, श्याम गेट, बजरिया, जमा मस्जिद, पटवन गली, भूसा चौराहा, गल्ला मंडी चौराहा से होते हुए शिवाला भवन पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। संचलन के दौरान घोष की धुन पर स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में चलते नजर आए। नगर के लोगों ने सड़कों के किनारों, दुकानों की पटियों और मकानों की छतों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
साहसी बालिका टीम की ओर से मार्ग पर आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं, जिनमें संघ के शताब्दी वर्ष का प्रतीकात्मक चित्रण भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर विभाग बौद्धिक प्रमुख विशंभर ने कहा कि संघ का सौ वर्ष का यह सफर संगठन, अनुशासन और समाजसेवा का प्रतीक है। उन्होंने समाज में नैतिकता, एकता और राष्ट्रहित के लिए स्वयंसेवकों को निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
पथ संचलन में जिला कार्यवाह मनोज भारद्वाज, शहर जिला सह संघ चालक पवन गुप्ता, नगर प्रचारक चंद्रेश, नगर संघ चालक सुभाषचंद्र दीक्षित, सह नगर संघ चालक दीपक राज अरोड़ा, नगर कार्यवाह सुधीर गुप्ता, सह कार्यवाह सचिन, नगर प्रचार प्रमुख रवि कौशल, नगर संपर्क प्रमुख सुधीर, देवांश वर्मा और मनोज, गोपाल, अमन, निशांत सहित काफी संख्या में गणवेश धारी स्वयंसेवक ने स्वेच्छा एवं उत्साह पूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान





FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug