KAIMGANJ NEWS – हमलावरों ने पहले पति को गांव की पुलिया पर पीटा था, फिर घर पर किया हमला, पुलिस ने कराया मेडिकल और इलाज
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कोतवाली क्षेत्र के नगला भूढ़ गांव में हमलावरों ने एक युवक के साथ सरेराह मारपीट की, बल्कि उसके घर में घुसकर सात माह की गर्भवती पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के बाद से उसके पेट में पल रहे शिशु की हलचल बंद हो गई है और उसे खतरा लग रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
नगला भूढ़ गांव निवासी प्रीती का पति स्वामीशरन गांव की पुलिया पर कायमगंज आने के लिए खड़ा था। आरोप है कि तभी गांव के ही दो सगे भाई वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने स्वामीशरन को लाठियों से पीट दिया। किसी तरह जान बचाकर स्वामीशरन वहां से कस्बे की ओर चला गया। पीड़िता प्रीती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति के जाने के बाद दोनों आरोपी अपने बड़े भाई और दो आरोपित भाइयों की पत्नियों के साथ लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने सात माह की गर्भवती प्रीती पर हमला कर दिया। पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी गंभीर चोटों के कारण महिला की स्थिति बिगड़ गई। पीड़िता का दावा है कि हमले के बाद से गर्भस्थ शिशु की हलचल रुक गई है, जिससे अनहोनी की आशंका बनी हुई है। आरोप है कि हमलावरों में शामिल बड़ा भाई, जो पूर्व में हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है। उसने प्रीती को तमंचा दिखाकर पुलिस से शिकायत न करने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि यदि कार्रवाई की तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।बुधवार को डरे-सहमे पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल पीड़िता को अस्पताल भेजा, जहां उसका मेडिकल परीक्षण और इलाज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug