KAIMGANJ NEWS जल निगम की लापरवाही से फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, आवागमन हुआ बाधित, बड़ा हादसा टला,

IMG 20260106 WA0360

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद ।नगर के बीचों बीच स्थित मोहल्ला सधवाड़ा में फूलमती मंदिर के सामने सड़क धंस गई। सड़क में काफी गहरा गड्ढा हो गया है। इस गड्ढे के ठीक सामने ही नगर पालिका का ट्यूबवेल भी स्थित है। मोहल्ले वालों ने बताया कि जल निगम द्वारा पाइप लाइन डाली गई थी। जिसको उन्होंने बंद नहीं किया था। जिस कारण पानी भरने से सड़क धंस गई है। इस सड़क से हो कर लोग नई कॉलोनी, नईबस्ती, गऊटोला, लालबाग आदि गांवों को आते जाते हैं। सड़क में लगभग आठ फुट गहरा और पांच फुट चौड़ा गड्ढा हो जाने से लोगों का कहना है कि यदि तुरंत इसे सही न कराया गया तो बड़ा हादसा भी हो सकता है। फूलमती मंदिर नगर का प्राचीन मंदिर है माघ मास में मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही से खतरा बना हुआ है। मोहल्ले के सभासद प्रदीप शाक्य ने बताया कि सोमवार शाम को सड़क धंस गई थी। जिसकी लिखित सूचना उन्होंने नगर पालिका में दे दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल गड्ढे के चारों ओर मिट्टी की बोरियां और चुना डाल कर चिन्हांकन करा दिया गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ लव कुमार मिश्रा ने बताया कि लीकेज हो रहे पाइप को ठीक कराकर सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes