kaimganj news निराश्रित गोवंश उजाड़ रहे किसानों की कीमती फसलें ,एसडीएम को ज्ञापन सौंप की तत्काल समस्या समाधान की मांग

Picsart 23 05 18 09 27 32 563

Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 18 मई 2023
क्षेत्र में बड़ी संख्या में घूम रहे अन्ना गोवंश के झुंड किसानों की बेश कीमती फसलें उजाड़ रहे हैं। जिससे किसान काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। आज इसी समस्या को लेकर विकासखंड कायमगंज के गांव लखनपुर निवासी एक दर्जन से अधिक किसान कायमगंज तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने संयुक्त रूप से लिखित शिकायती पत्र एसडीएम कायमगंज को सौंपा ।जिसमें उन्होंने बताया कि उनके गांव व आसपास क्षेत्र में लगभग 5 सैकड़ा से अधिक अन्ना गौवंश घूम रहे हैं ।और उनकी मक्का मूंगफली एवं अन्य कीमती फसलें उजाड़ रहे हैं ।इस संबंध में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन सहित तमाम अधिकारियों से भी पूर्व में शिकायत की ।लेकिन किसी ने भी अभी तक अन्ना गोवंशों को पकड़वाया नहीं है ।आपको बता दें कि एक तरफ जहां सरकार ने हर ग्राम पंचायत में अन्ना गोवंशों को पकड़वाने के प्रधानों को निर्देश दिए हैं ।लेकिन फिर भी प्रधान तथा खंड विकास अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं ।जिसका खामियाजा किसान भुगतने को मजबूर हो रहे हैं । लखनपुर के किसानों ने जल्द से जल्द एसडीएम से अन्ना गौवंश पकड़वाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि अन्ना गौवंश प्रशासन ने नहीं पकड़वाए तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वही शिकायती पत्र से अलग हट कर कुछ किसान जो अपनी फसलें तबाह होने पर काफी परेशान दिखाई दे रहे थे। उनका कहना था कि यदि शीघ्र समय रहते प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो हम लोग इन आवारा पशुओं के झुडों को घेरकर तहसील अथवा ब्लॉक परिसर में लाकर बंद कर करेंगे। जिसके लिए प्रशासन ही जिम्मेदार होगा । क्योंकि बे संबंध में कई बार गुहार लगा चुके हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes