Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 17 मई 2023
एक कहावत है कि जब कानून का रक्षक ही भक्षक बनने लगे या यूं कहा जाए की जिसकी जिम्मेदारी प्रशासनिक व्यवस्था को सही ढंग से बनाए रखने की हो। उसी पर माफियाओं से मिलीभगत का आरोप खुलेआम लगने लगे तो वास्तव में यह जन सामान्य के लिए ही नहीं शासन और प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बन जाता है।* लगाए जा रहे आरोप की पुष्टि तो -द एंड टाइम्स न्यूज़- नहीं करता* किंतु यह आरोप फिलहाल जन चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी परिपेक्ष में आज
भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति ) द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कायमगंज को सौंप कर आशा की गई है। कि बे मांग पत्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री तक अवश्य पहुंचा देंगे।
ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि एसडीएम कायमगंज द्वारा भू- माफिया महावीर, राजबहादुर पुत्रगण रघुवीर, जवाहर पुत्र सोहन, लक्ष्मी नारायण पुत्र राधेश्याम आदि से सांठगांठ करके कमलेश राजपूत पुत्र रामशरन निवासी ग्राम अरियारा थाना व तहसील कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद की गाटा संख्या 3161 वाली जमीन पर खड़ी फसल को कटवाया जा रहा है। किसान नेताओं ने मांग करते हुए कहा है कि इस भूमि पर खड़ी फसल भूस्वामी कमलेश की है। इसलिए काटी जा रही फसल को रोककर यह फसल कमलेश को ही दिलाई जाए। साथ ही उन्होंने इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की भी मांग की है। प्रमाण के लिए किसान नेताओं ने राजस्व टीम द्वारा पूर्व में की गई पैमाइश जांच आख्या की छाया प्रति भी संलग्न करते हुए हकीकत को उजागर करने का प्रयास किया है। इसके अतिरिक्त ज्ञापन में विद्युत विभाग द्वारा चेकिंग के नाम पर ग्राम झब्बूपुर में ग्रामीणों के ऊपर लगाए गए जुर्माने के नोटिस को गलत बताते हुए यह जुर्माना राशि अवैध काम करने वाले कर्मचारियों से ही वसूल कर, उनके विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की। वही क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी निर्मला देवी पत्नी यादराम के खाता संख्या पर पिंकी देवी पत्नी प्रेमचंद निवासी बराबिकू का आधार कार्ड लिंक करने वाले अधिकारी को तत्काल बर्खास्त कर कानूनी कार्यवाही के दायरे में लाने की तथा विद्युत विभाग का ही कारनामा उजागर करते हुए कहा है कि थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव गोदाम नगला मजरा सुल्तानपुर निवासी सत्यवीर पुत्र मोहनलाल ने कभी भी कोई विद्युत कनेक्शन न तो लिया और नहीं इसके लिए आवेदन किया तो फिर कनेक्शन कटवाने का भी आवेदन भला वह कैसे देते। पूरा फर्जीवाड़ा कर विद्युत विभाग ने इनके नाम कनेक्शन दर्शा कर और फिर उसको कटवाने की फर्जी औपचारिकता दिखाकर लगभग 74000 रुपए की भारी भरकम धनराशि वाला नोटिस भिजवाया है। इस नोटिस को तत्काल वापस ले निरस्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई है। ज्ञापन के अंतिम बिंदुओं में कहा गया है कि भू- माफियाओं वाले प्रकरण को यदि शीघ्र ही सुलझाया नहीं गया तो उनके संगठन के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता स्वयं फसल कटाई करेंगे। किसी भी प्रकार की शांति भंग या अन्य कोई बाधा उत्पन्न होती है। तो इसके लिए एसडीएम कायमगंज ही जिम्मेदार होंगे। इसी तरह विद्युत विभाग को भी चेतावनी देते हुए समस्या समाधान की मांग की गई है। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो बे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को भी बाध्य हो जाएंगे। ज्ञापन अवसर पर स्वयं( पीड़ित) संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कमलेश राजपूत एवं जिला महामंत्री सुनील कुमार ,जिला प्रभारी गिरीश चंद्र शाक्य, चंद्र सिंह जाट, सत्यवीर, श्री कृष्ण, रवि शाक्य, अजीत कुमार शाक्य, दीपक कुमार आदि पदाधिकारी तथा संगठन सदस्य उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug