KAIMGANJ NEWS चोरी की वारदातों पर पुलिस सख्त,प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों से कहा दुकानों के बाहर लगवाएं सीसीटीबी कैमरे और लाइट, पुलिस का करें सहयोग

Picsart 26 01 25 17 58 47 093

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की कवायद तेज कर दी है।

Picsart 26 01 25 14 02 31 149

रविवार को प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने कोतवाली परिसर में नगर के प्रमुख सर्राफा कारोबारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों से सुरक्षा मानकों को अपनाने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सर्राफा दुकानें चोरों के निशाने पर रहती हैं, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जरूरी हैं।

Picsart 26 01 25 14 03 15 072

उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकानों के बाहर उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाने, पर्याप्त रोशनी के लिए लाइट की व्यवस्था करने और निजी चौकीदार तैनात करने का आह्वान किया। उन्होंने सुझाव दिया कि कैमरों का फोकस सड़क की ओर भी रखें ताकि संदिग्धों की पहचान आसानी से हो सके।

IMG 20260124 WA02661

प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस की टीमें रात भर गश्त कर रही हैं और जगह-जगह पिकेट तैनात किए गए हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कई बार पुलिस बल की व्यस्तता का लाभ उठाकर शातिर अपराधी वारदात को अंजाम दे देते हैं।

IMG 20260124 WA0353

ऐसी स्थिति में व्यापारियों की जागरूकता और सहयोग अपराध रोकने में निर्णायक साबित होगा। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, शालीन अग्रवाल, मनीष वर्मा, अमित वर्मा, आशीष वर्मा, नीरज वर्मा, केतन वर्मा, आनंद कुमार वर्मा, राजेश वर्मा, अभिषेक वर्मा, विक्रांत वर्मा और पवन वर्मा समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

IMG 20260124 WA02681

व्यापारियों ने भी पुलिस को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और सुरक्षा व्यवस्था में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes