KAIMGANJ NEWS दि किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ने की भारी कमी के चलते पेराई सत्र जल्द समाप्त होने की कगार पर

IMG 20260124 WA0250

KAIMGANJ NEWS -फ्री पर्ची से जल्द गन्ना आपूर्ति की अपील, गंगा कटरी में घर घर पहुंचा मिल प्रशासन
कायमगंज, फर्रुखाबाद
किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ने की भारी कमी के चलते पेराई सत्र जल्द समाप्त होने की कगार पर है। मिल प्रबंधन ने सभी 6 क्रय केंद्रों पर बंदी का नोटिस जारी कर दिया है। स्थिति को देखते हुए प्रधान प्रबंधक ने किसानों से अपील की है।

IMG 20260124 WA0353

जिनके पास भी गन्ना बचा है, वे तत्काल मिल पहुंचाएं ताकि अंतिम पेराई पूरी की जा सके।
शनिवार को कंपिल के ग्राम बिल्हा में प्रधान प्रबंधक रमेश कुमार और गन्ना अधिकारी प्रमोद यादव ने ग्राम प्रधान अरविंद सिंह की मौजूदगी में किसानों के साथ बैठक की।

IMG 20260124 WA02661

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिल में गन्ने की आवक काफी कम हो गई है। किसानों की सुविधा के लिए 23 जनवरी से फ्री पर्ची की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जिन किसानों को पर्ची नहीं मिली है, उन्हें मिल गेट पर ही पर्ची उपलब्ध करा दी जाएगी।

IMG 20260124 WA02681
बाढ़ ने बिगाड़ा गणित, उत्पादकता में आई कमी
गन्ना अधिकारी प्रमोद यादव ने बताया कि इस सीजन में क्षेत्र के 56 गन्ना बाहुल्य गांव बाढ़ की चपेट में आए थे। जलभराव के कारण प्रति हेक्टेयर उत्पादकता में भारी गिरावट आई है। यही मुख्य कारण है कि मिल में गन्ने की आवक उम्मीद से बहुत कम रही और मिल को समय से पहले बंद करने का निर्णय लेना पड़ रहा है।

IMG 20260124 WA03061प्रधान प्रबंधक रमेश कुमार ने पेराई के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि:
कुल पेराई 23 जनवरी तक 7,15,900 क्विंटल पिछले वर्ष इसी अवधि तक 5,70,000 क्विंटल थी।
चीनी उत्पादन 65,475 क्विंटल पिछले वर्ष 49,865 क्विंटल थी।
चीनी रिकवरी इस बार 9.42% रही है, जो संतोषजनक है।

IMG 20260122 WA0236
प्रबंधक ने बताया कि 7 दिसंबर तक का 7.64 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। शेष राशि भी जल्द ही किसानों के खातों में भेज दी जाएगी। वहीं, किसानों ने भरोसा जताया कि गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी और मिल के सुचारू संचालन से आगामी सत्र में गन्ने का रकबा बढ़ाया जायेगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes