KAIMGANJ NEWS उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर पितौरा में खंड शिक्षा अधिकारी ने गिनाईं उपलब्धियां

IMG 20260124 WA0249

KAIMGANJ NEWS -स्थापना दिवस पर पितौरा में हुआ आयोजन, खंड शिक्षा अधिकारी ने गिनाईं उपलब्धियां
कायमगंज। फर्रुखाबाद।
न्याय पंचायत पितौरा में शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।

IMG 20251220 WA01681

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश पाल ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बेसिक स्कूलों में बदलाव को देखें और अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में कराएं। उन्होंने कहा कि अब परिषदीय विद्यालय निजी कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। संकुल शिक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि 24 से 26 जनवरी तक प्रदेश स्थापना दिवस को व्यापक रूप में मनाया जा रहा है। सरकार बेसिक शिक्षा के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह बदल चुकी है। स्कूलों में कायाकल्प योजना के तहत भवनों को सुंदर बनाने के साथ-साथ अब आधुनिक शिक्षा के लिए आईसीटी लैब, स्मार्ट बोर्ड और डिजिटल क्लासरूम तैयार किए जा रहे हैं। बच्चों को इंटरनेट से जोड़कर खेल-खेल में शिक्षा देने के लिए टीएलएम सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
बीईओ ओमप्रकाश पाल ने बताया कि 6 से 14 वर्ष का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए विभाग संकल्पित है। अभिभावकों को सीधा लाभ देने के लिए डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये की धनराशि खाते में भेजी जा रही है। साथ ही पीएम पोषण योजना के तहत गुणवत्तापूर्ण भोजन और विद्यालयों को गणित व विज्ञान किट जैसी उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री दी जा रही है। एआरपी अनुराग पाठक ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए सुमंगला योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार योजना के तहत मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये की दर से कुल 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति सीधे खाते में भेजी जाती है। कार्यक्रम में प्रभा कुमारी, रंजना गंगवार, इंदु रश्मि और वीरेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर पितौरा ग्राम सभा के तीनों विद्यालयों के एसएमसी अध्यक्ष, अभिभावक व शिक्षक मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes