kaimganj news–बोलेरो पिकअप व अन्य चोरी के समान सहित पुलिस ने किए तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Picsart 23 08 28 06 59 04 416

Kaimganj news–कायमगंज / फर्रुखाबाद

चोरों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस द्वारा जारी की गई प्रेस नोट में कहा गया है कि उच्च अधिकारियों के निर्देशन, मार्गदर्शन तथा कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ,उप निरीक्षक शिवकुमार ,उपनिरीक्षक अनिल सिकवार एवं कांस्टेबल नवनीत कुमार, राजकुमार ,अरविंद कुमार, कांस्टेबल अभिषेक कुमार की टीम ने तीन शातिर चोरों को क्षेत्र के गांव पपड़ी खुर्द के पास जिरखापुर तिराहे से गिरफ्तार किया ।पकड़े गए शातिर चोरों ने पूछताछ में एक ने अपना नाम कुलदीप(22) पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम बराहिमपुर थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद, दूसरे ने अपना नाम विपिन(28) पुत्र रामविलास निवासी लुखुरपुरा वत्तावर थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर, तथा तीसरे ने अपना नाम विनोद यादव(23) पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम वरनाखुर्द थाना जहानगंज जिला फर्रुखाबाद बताया। गिरफ्तारी के समय एक बोलेरो पिकअप संख्या डीएल 1एलवाई 40 50, जिसमें रखी हुई तीन 3 सुजाता कंपनी की मिक्सर ग्राईडर मौके से बरामद करते हुए। इन्हीं अभियुक्तों की निशानदेही पर थाना कमालगंज के गांव संतोकपुरा निवासी मुनेश्वर पुत्र हरनाथ के घर पर रखी हुई 35 मिक्सर ग्राइंडर तथा थाना कायमगंज के गांव रजपालपुर निवासी राकेश गंगवार उर्फ मुखिया पुत्र पुत्तू लाल गंगवार के यहां से 44 मिक्सर ग्राइंडर भी बरामद की गई । कड़ी पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों ने बताया कि बोलेरो पिकअप गाड़ी उन्होंने बाटा चौक फ्लाई ओवर के नीचे से विजय भारत ट्रांसपोर्ट कंपनी फरीदाबाद हरियाणा के बाहर फील्ड में खड़ी थी वहां से चुराई है। पकड़े गए तीनों अभियुक्तों में से विपिन के ऊपर एक मुकदमा आर्म्स एक्ट तथा एक आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज है। शेष दोनों चोरों सहित तीनों के अपराधिक इतिहास के बारे में कोतवाली पुलिस अन्य थानों से संपर्क कर जानकारी करने का प्रयास कर रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes