Kaimganj news – बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल तक नहीं पहुंच जा पा रहे-
कायमगंज/ फर्रुखाबाद ।
नरौरा तथा अन्य बांधों में क्षमता से अधिक पानी जमा होने पर खतरे को देखते हुए नरौरा बांध तथा अन्य बांधों से लगातार छोड़े गए कई हजार क्यूसेक पानी, ऊपर से पिछले दो-तीन दिन पहले लगातार चार-पांच रोज तक हुई मूसलाधार वर्षा के कारण जनपद फर्रुखाबाद की तहसील कायमगंज के कंपिल, कायमगंज ब शमशाबाद की तराई क्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप अपनी चरम सीमा की ओर पहुंच गया। कपिल क्षेत्र में इकलहरा, शेखपुरा , कारब तथा कायमगंज क्षेत्र एवं शमशाबाद के गांव चौरा , शरीफपुर आदि एक सैकड़ा से अधिक ग्रामों की हालत बहुत ही दयनीय हो गई है। अधिकांशतः हर गांव में पानी भर गया। यहां तक की घरों के अंदर तक पानी ही अपनी नजर आ रहा है। कायमगंज से तराई क्षेत्र को जाने वाले सिनौली मार्ग पर बनी पुलिया कुछ ऊंचाई पर थी। लेकिन अब तो इस पुलिया के भी चारों ओर यहां तक की पुलिया की छत तथा उसकी मुंडेर भी पानी में डूब गई है। पुल -पुलिया तथा मार्ग चारों ओर बाढ़ का पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। इस आपदा के चलते इस बहुत बड़े भू-भाग पर खड़ी सभी फैसलें लगभग बर्बाद हो चुकी हैं। किसी तरह व्यवस्था कर मेहनत कस अन्दानता ने भविष्य के सपने संजोकर फसलों को बोया था। लेकिन अब तबाही का मंजर साफ दिखाई देने लगा है। बर्बाद होती फसलों को देखकर पहले से ही आर्थिक स्थिति से परेशान कृषक वर्ग मायूसी का जीवन जीने को मजबूर हो रहा है। वहीं अब बाढ़ की विभीषिका के चलते उसके सामने रहने, उठने बैठने, रात को चैन से सोने एवं खाने-पीने तक की विकराल समस्या उत्पन्न हो गई है। इसी के साथ इस क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों के बच्चे खतरे के कारण स्कूल भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। यहां के वाशिंदों का कहना है कि ऐसी विषम आपदा के समय उन्हें जितनी जरूरत है । उस हिसाब से राहत उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। जो भी राहत उपलब्ध कराई जा रही है। उसका प्रचार अधिक किया जा रहा है। कोई थोड़े बहुत पैकेट लाकर एक बार खाने के लिए दे भी देता है, तो फोटो खिंचवाकर केवल अपना प्रचार करता है। सोचने योग्य बात है कि जब दिन में कम से कम दो बार भूख लगती है, बच्चों को तो कई बार भोजन की जरूरत पड़ती है, तो फिर ऐसे में कभी- कभार दी जा रही राहत सामग्री ऊंट के मुंह में जीरा साबित होने के समान ही है। खैर जो भी हो इतना तो सही है कि इस भीषण प्राकृतिक आपदा के समय लोगों के रहने, खाने पीने तथा आने जाने जैसी समस्याएं विकराल रूप धारण कर चुकी हैं । अब तो केवल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग ईश्वर से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि किसी तरह बाढ़ खत्म हो जाए। तो कम से कम अपने पेट की भूख मिटाने तथा बच्चों के लिए कुछ न कुछ काम कहीं ना कहीं से व्यवस्था करके कर सकें। जिसे जिंदगी की गाड़ी ढर्रें पर आ सके।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun