KAIMGANJ NEWS महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Picsart 26 02 06 17 54 55 413

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
उपचाराधीन एक महिला की सीएचसी कायमगंज में मौत हो जाने पर परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है । मृतक महिला जनपद के मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पिलखाना की निवासी बताई गई ।

Picsart 26 01 27 13 56 52 897

हंगामें की स्थिति पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की बात कही इस पर मृतका के परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए तो पुलिस ने अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया ।

Picsart 26 01 25 14 20 02 093
ग्राम पिलखना निवासी रामनरेश अपनी 50 वर्षीय पत्नी मुनीशा को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आए थे। मुनीशा को सांस लेने में तकलीफ थी और शुगर का स्तर भी काफी बढ़ा हुआ था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि मुनीशा की मौत हो गई ।

Picsart 26 01 25 14 21 30 248
महिला की मौत होते ही पति रामनरेश और बेटियां मीरा व पूनम बिलख पड़े। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में तैनात स्टाफ ने गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे महिला की हालत और बिगड़ गई और उसकी जान चली गई।

Picsart 26 01 25 14 03 59 834

हंगामे की सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। अस्पताल के डॉक्टर विपिन कुमार ने बताया कि महिला के फेफड़ों में पानी भरा था और शुगर का स्तर काफी अधिक था। परिजनों ने यहाँ लाने से पहले किसी झोलाछाप से इलाज कराया था। अस्पताल में केवल गैस का इंजेक्शन दिया गया था और तत्काल रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। चौकी प्रभारी ने बताया कि मेमो के आधार पर जांच की गई थी।

IMG 20260124 WA03061

परिजनों की सहमति के बाद पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया गया। मृतका अपने पीछे चार पुत्रियां और तीन पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़कर हमेशा के लिए दुनियाँ को अलविदा कह गई ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes