KAIMGANJ NEWS -वन क्षेत्राधिकारी बोले- खेलों से निखरता है व्यक्तित्व और करियर
-आभा सिंह यादव ने गोला और चक्का फेंक में मारी बाजी, भरत द्विवेदी का भाला फेंक में दबदबा
कायमगंज-फर्रुखाबाद ब्यूरो द एंड टाइम्स न्यूज
नगर के एल वाई डिग्री कॉलेज में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवा खेलों के माध्यम से न केवल अपना करियर संवार सकते हैं, बल्कि अनुशासन के जरिए एक स्वस्थ मानसिक और शारीरिक जीवन भी जी सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि प्रो. रमेश कुमार सिंह ने महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा कि यह संस्थान वेटलिफ्टिंग में चैंपियन देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने मिल्खा सिंह का उदाहरण देते हुए राष्ट्र निर्माण में खिलाड़ियों की भूमिका को रेखांकित किया।
प्राचार्य डॉ. विनय कुमार सिंह ने खेल भावना पर जोर देते हुए कहा कि जीत से ज्यादा खेलों में प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स और फील्ड इवेंट्स में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रज्ञा अवस्थी (छठा सेमेस्टर) ने प्रथम और मधु ने द्वितीय स्थान पाया। बालक वर्ग में नितिन (चतुर्थ सेमेस्टर) पहले और आयुष कुमार दूसरे स्थान पर रहे।
200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में आभा सिंह यादव प्रथम रहीं, जबकि बालक वर्ग में साहिल ने बाजी मारी। गोला फेंक बालिका वर्ग में शिखा (19.7 फीट) प्रथम रहीं। बालक वर्ग में रितिक यादव (29.7 फीट) ने पहला स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक बालक वर्ग में भरत द्विवेदी ने 113 फीट भाला फेंककर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आभा सिंह यादव (38.3 फीट) विजेता रहीं। बैडमिंटन महिला एकल में ज्योत्सना सिंह विजेता बनीं। पुरुष युगल में पारस चंद्रा और जयनयन पाठक की जोड़ी ने जीत दर्ज की।
वॉलीबॉल रोमांचक मुकाबले में द्वितीय सेमेस्टर की टीम विजेता और चतुर्थ सेमेस्टर की टीम उपविजेता रही। खेलों के साथ-साथ मनोरंजन का भी तड़का लगा, जहाँ बालिकाओं की म्यूजिकल प्रतियोगिता में रागिनी ने प्रथम और सानिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खेल विभाग के प्रमुख विपिन सिंह ने कॉलेज की वार्षिक खेल रिपोर्ट पेश की। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र कुमार, नरेंद्र मिश्रा, अभिषेक कुमार सिंह, डॉ. आशीष तिवारी, डॉ. मनीषा सक्सेना, डॉ. आरती दुबे, डॉ. ब्रजेश वर्मा, दिनेश चंद्र, अशोक बाथम और संजीव शुक्ला सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अंत में प्राचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान






FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धरती बचाने का संकल्प: किरन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS चार्ट, कविता, फैंसी ड्रेस और रोल प्ले से गूंजा विद्यालय परिसर, समर कैंप[...]
May