KAIMGANJ NEWS – विवाद की वजह नॉन वेजिटेरियन खाना दोबारा मांगने पर शुरू हुआ था विवाद
कायमगंज /फर्रुखाबाद
मारपीट की घटना कोतवाली क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित एक होटल में नॉन वेजिटेरियन खाने का दोबारा शोरबा मांगने पर उस समय शुरू हो गई ,जब होटल मालिक ने यह कहते हुए की भगौने में तरी ( शोरवा ) बची ही नहीं है । हालांकि इस बात का जिक्र पुलिस को दी गई तहरीर में नहीं किया गया है ।जबकि उस वक्त होटल पर कुछ दूसरे लोग भी खाना खा रहे थे । उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर यह बात बताई । सच्चाई क्या है? यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा । किन्तु मामले में आरोप है कि होटल मालिक और उसके कर्मचारियों ने तीन युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया कि किसरौली गांव निवासी रिषभ गंगवार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रविवार देर रात वह अपने दो दोस्तों के साथ बाईपास रोड स्थित दाऊद के होटल पर खाना खाने गया था। खाना खाने के दौरान जब रिषभ ने दोबारा खाना मांगा, तो होटल मालिक और कर्मचारी भड़क गए। गाली-गलौज करते हुए वे मारपीट पर आमदा हो गए।
आरोप है कि होटल मालिक दाऊद, आमिर, शोहेब, इमरान, दानिश, नाजिम, समीर और अजहर ने एकजुट होकर रिषभ और उसके दोस्तों को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने होटल में खाना बनाने वाले लोहे के औजारों से उन पर हमला किया। इस बीच वहां से निकल रहे उनके परिचित शरद गंगवार और मोहित ने जब मारपीट होती देखी, तो उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी होटल बंद कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने बताया कि रिषभ की शिकायत पर सभी आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के साथ ही प्रकरण की जांच की जा रही है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हिंदू विराट सम्मेलन में एकजुटता पर जोर समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद । नगर के जटवारा रोड स्थित सीपी गेस्ट हाउस में आयोजित[...]
Feb
LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH
Lucknow Uttar Pradesh newsसीएम ने जनता दर्शन में सुनी जन समस्याएँ,अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर निरंतर करें कड़ी कार्रवाईः मुख्यमंत्री
Lucknow Uttar Pradesh news *एक-एक कर सभी प्रार्थियों से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समस्याओं के[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS होटल मालिक तथा खाना खाने पहुंचे ग्राहकों के बीच हुई मारपीट में होटल मालिक सहित आठ लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS – विवाद की वजह नॉन वेजिटेरियन खाना दोबारा मांगने पर शुरू हुआ था[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधुनिक सुविधाओं से युक्त पितौरा शीत गृह का फीता काट किया लुईस खुर्शीद व उनके बेटे ने उद्घाटन
KAIMGANJ NEWS – खुद के प्रबंधन वाले कोल्ड स्टोरेज में किसानों को आवश्यक सभी सुविधाएँ[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS काशीराम कॉलोनी निवासियों ने की रात में पत्थर फेंकने की शिकायत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में चीनी मिल के पास रेलवे लाइन[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS देहरादून-हरिद्वार के तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण से लौटे 57 छात्र, आईआईआरएस में वैज्ञानिकों से सीखा बारीकियों को
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। फर्रुखाबाद नगर के सीपी विद्या निकेतन के छात्र-छात्राओं ने देहरादून और हरिद्वार[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तंबाकू कारोबारी को मारपीट कर दी जानमाल की धमकी – रिपोर्ट दर्ज
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद नगर के मोहल्ला कलाखेल में एक तंबाकू कारोबारी को उसी[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेमौसम हुई बारिश से आलू व अन्य फसलों को भारी नुकसान
KAIMGANJ NEWS – वर्षा के कारण रफ्तार थमीं, बढ़ी सर्दी से ग्रामीण तथा पशु पक्षी[...]
Jan