तेज धूप एवं उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को मिली ठंडी हवाओं तथा रिमझिम बरसात से काफी राहत

1653308399162

 

– ठंडी हवाओं और रिमझिम वर्षा के अनोखे संगम से दिखाई दिया बदलता हुआ मौसम का नजारा
कायमगंज/ नवाबगंज/ फर्रुखाबाद 23 मई 2022
मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पिछले 122 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस वर्ष 2022 में सर्वाधिक तेज धूप तथा उमस भरी गर्मी पड़ने से जनजीवन पिछले कई महीनों से अस्त व्यस्त दिखाई दे रहा था। इस साल तो पारा 40 के पार मार्च माह में ही जा पहुंचा था। एकाएक बढ़ी गर्मी के कारण गेहूं आदि की फसलें भी प्रभावित होने से नहीं बची। वही गिरते भूजल स्तर तथा तालाबों ब पोखरों का पानी भी सूख गया। जिसकी वजह से पालतू तथा जंगली जानवर एवं अन्य जीव प्यास से व्याकुल हो इधर -उधर भटकने लगे थे । जैसी त्रासदी के बीच रविवार की शाम कुछ राहत भरी दिखाई दी ।जब एकाएक आकाश में उमड़ते बादलों के साथ ही शीतल तेज हवा चलने लगी ।जिससे बढ़ते तापमान का पारा थम गया। देर रात आकाश में उमड़े बादलों से हल्की फुहारों के साथ तेज बारिश होने लगी । ठंडी हवा और रिमझिम होती वर्षा के अनोखे संगम ने उस मौसम में बदलाव कर दिया। जिसकी तेज धूप और उमस भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल हो रहा था। प्रकृति के इस करिश्मा से लोगों ने राहत की सांस ली है।
कहते हैं कि जिस चीज से लाभ होता है उससे कभी -कभी थोड़ा बहुत नुकसान भी हो जाता है । तेज हवाओं के कारण बिजली की आपूर्ति गत रात से ही ठप हो गई है। जिससे नवाबगंज शमशाबाद तथा कायमगंज ग्रामीण क्षेत्र के गांवो की बिजली गुल हो चुकी है । हालांकि वर्षा बंद होने के बाद समय काफी मिला । लेकिन फिर भी विद्युत विभाग ने अब तक आपूर्ति शुरू नहीं कर पाई है । नवाबगंज क्षेत्र के नगला मलूक निवासी अशोक वर्मा छप्पर डालकर समोसा बेचने का काम करते थे। तेज हवाओं से उनकी दुकान का छप्पर क्षतिग्रस्त होकर उड़ गया । जिससे वे खासे परेशान नजर आ रहे थे । जिस समय उनका छप्पर टूट कर नीचे गिरा ।उस समय दुकानदार अशोक तबीयत खराब होने के कारण अपने घर पर थे । जिससे कोई भी अनहोनी नहीं हो सकी । उधर गांव कुबेरपुर जुन्नारदार निवासी आशीष मिश्रा के आवास के पास लगा खंबा तेज हवाओं के झोंकों से टूट कर नीचे जा गिरा । जहां पर यह खम्मा गिरा। वहां पर ही कुछ छोटे-छोटे बच्चे रिमझिम बरसा का आनंद लेते हुए खेल रहे थे । गनीमत रही कि घटना से कुछ समय पहले ही बच्चे वहां से जा चुके थे। कायमगंज क्षेत्र में बहुत बड़े क्षेत्रफल में आम के बाग अपनी हरियाली के साथ ही इस समय फलों से लदे हुए हैं। तेज हवाओं के कारण डालियों से टूट कर आम असमय ही जमीन पर गिर गए। जिससे वागवानों का काफी नुकसान हुआ है । खैर जो भी हो, नफा और नुकसान तो होते ही रहते हैं। किंतु ठंडी हवाएं और रिमझिम बारिश से जनजीवन को फिलहाल काफी राहत मिली । कुछ लोग तो कह रहे थे, कि ऐसी ठंडी हवा और पानी की फुहार पढ़ रही हैं जिनसे पहाड़ी क्षेत्र का जैसा अनुभव महसूस हो रहा है।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes