कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 मई 2022
फर्रुखाबाद- कायमगंज मार्ग पर बसे गांव चौरसिया मझोला निवासी बृजभूषण के बेटे अनुज की बारात गत शाम जनपद मैनपुरी के गांव मधुपुरी जाने के लिए बस से रवाना हुई थी ।बारातियों को ले जा रही बस जब कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव ढंमडेरा के पास पहुंची । वैसे ही सामने से आ रहे किसी वाहन को बचाते समय बस अनियंत्रित होकर खंड में जा गिरी ।बस संख्या यूपी 30 टी 0 584 पलटने की सूचना जैसे ही मिली वैसे ही उप जिलाधिकारी कायमगंज गौरव शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम तथा कोतवाली कायमगंज थाना कंपिल ब शमशाबाद का पर्याप्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस बल ने राहत तथा बचाव कार्य करते हुए बस में फंसे ,चीख-पुकार कर रहे लोगों को बाहर निकाला। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लाया गया। अस्पताल पहुंचे घायल लोगों का उपचार करते हुए गंभीर रूप से घायल हुए दो बारातियों को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
बारातियों का आरोप है कि चालक मना करने के बाद भी तेज रफ्तार से बस दौडा रहा था। क्योंकि बस चालक ने शराब पी रखी थी। जैसे ही बस अनियंत्रित होकर पलट कर खड्ड में गिरी वैसे ही बस का चालक मौके से फरार हो गया । बताया गया कि बस में लगभग 50 लोग सवार थे। वैसे तो बस में बैठे सभी लोगों के हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। किंतु अनीश पंकज आशिक रामवीर सनी अमरेश हरीराम रवि निशांत गंभीर रूप से घायल हुए हैं । दूल्हे के पिता बृजभूषण तथा संजय आदेश एवं पंकज को गंभीर हालत होने के कारण रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में दूल्हे के चचेरे भाई की घटनास्थल पर ही दुखद मौत हो गई।
जैसे ही इस दुर्घटना की सूचना वधू के गांव मधुपुरी मैनपुरी पहुंची वैसे ही खुशियां मातम में बदल गई। मधुपुरी से कुछ लोग गाड़ी लेकर घटनास्थल पर आ गए। जहां से चंद लोगों के साथ दूल्हे को लेकर मधुपुरी पहुंचे ।जहां बगैर किसी बैंड बाजा या अन्य रस्म के ही शीघ्रता से भांवरों की रस्म पूरी कर शादी कर दी गई।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun