खत्म हुए एंटी रेबीज इंजेक्शन प्रभावित मरीज हो रहे परेशान

1645883392991

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 26 फरवरी 2022
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत खास कर नगर क्षेत्र कायमगंज कंपिल सहित जनपद का आबादी के हिसाब से सबसे बड़ा विकास खंड कायमगंज आता है। इतनी बड़ी जनसंख्या और नगर एवं लगभग हर गांव में बंदरों का आतंक हावी है। ऐसे में कुत्ते सियार तथा बंदरों के हमलों से घायलों की संख्या अनुमान से कहीं अधिक होने के कारण सरकारी अस्पताल कायमगंज में ही पीड़ित मरीज रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचते हैं। आज भी ऐसा ही देखने को मिला । रेबीज इंजेक्शन लगवाने वालों की सेवा कक्ष के सामने लाइन लगी थी। कुछ देर बाद ही लाइन में लगे लोगों को बताया गया कि इंजेक्शन खत्म हो गए हैं ।आने पर ही लगाए जा सकते हैं। यह सुनते ही सुबह से ही जो जरूरतमंद अपनी बारी आने का इंतजार कर रहा था । परेशान होने लगा। मायूस हुए मरीज इंजेक्शन का पता लगाने के लिए अस्पताल में इधर उधर भटकते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों से पूछ रहे थे ।लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिल पा रहा था। इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी ने पूछने पर बताया कि अभी हाल में 15 वायल रेबीज इंजेक्शन मिले थे । उनमें से सोमवार को प्रयोग में आने के बाद केबल एक वायल जिसमें 6 इंजेक्शन बचे थे। लगा दिए गए । पता करने पर ज्ञात हुआ कि सीएससी कायमगंज से हर बार 100 वायल इंजेक्शन की डिमांड भेजी जाती है। किंतु यहां के लिए केबल अधिक से अधिक 10 वायल इंजेक्शन ही उपलब्ध कराए जाते हैं। इसी कमी के कारण आए दिन रेबीज इंजेक्शन के लिए प्रभावित लोगों को बार-बार दौड़ भाग करनी पड़ती है।

रिपोर्ट दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes