कायमगंज/ फर्रुखाबाद 26 फरवरी 2022
भूले भटके मानवों को प्रकाश युक्त सत्य का मार्ग दिखाने वाले
आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर कृष्णा प्रेस परिषद सधवाड़ा कायमगंज में विश्व बंधु परिषद
द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उन्हें विश्व संत बताया। इस अवसर पर प्रोफेसर रामबाबू मिश्र ने कहा कि 19वीं सदी के आदि शंकराचार्य स्वामी दयानंद सरस्वती समाज सुधार धार्मिक क्रांति के अगुआ थे। वे वैदिक दर्शन के वैज्ञानिक व्याख्याता थे । उनका सत्यार्थ प्रकाश रास्ता भटके हुए लोगों के लिए शाश्वत प्रकाश स्तंभ है। अफसोस की बात है कि स्वामी जी के द्वारा चलाया गया वैचारिक आंदोलन आज औपचारिक मंच बन कर रह गया है। गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए ख्याति लब्ध गीतकार पवन बाथम ने कहा कि स्वामी दयानंद ने दबे कुचले लोगों का स्वाभिमान जगाया । नारी को सम्मान दिया। पाखंड और मिथ्या का खंडन करके विवेक पूर्ण जीवन जीने का संदेश दिया। प्रोफेसर कुलदीप आर्य ने कहा कि एकेश्वरवाद का नारा देकर स्वामी जी ने संपूर्ण मानवता को एकता की राह दिखाई। संपूर्ण विश्व को आर्य बनाने का संकल्प दिया ।आज वह संकल्प पूरा करने की जरूरत है। डॉ सुनीत सिद्धार्थ ने कहा कि स्वामी जी किसी एक वर्ग के प्रतिनिधि नहीं थे। वे संपूर्ण मानवता के वैचारिक प्रवक्ता थे। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए अहिबरन सिंह गौर ने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन से जुड़े अनेकों प्रेरक प्रसंगों को उद्धत कर आज के जीवन में शांत एवं मानवतावादी गुणों की अवधारणा को सास्वत करने के लिए उनके बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता बताई।
ब्योरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun