सर्राफा दुकान से सोने चांदी के जेवर शटर तोड़कर चोरों ने चुराए

1645879926661

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 26 फरवरी

थाना क्षेत्र शमशाबाद में चोरों तथा लुटेरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अभी कुछ दिन ही पहले शमशाबाद के एक सर्राफा दुकानदार से नकदी एवं जेवरात से भरा थैला लूटने की घटना लोग भूल भी नहीं पाए थे। कि तब तक रोशनाबाद चौराहे पर स्थित शिवा ज्वेलर्स की दुकान का शटर हटाकर चोरों ने दुकान में रखे 32 ग्राम सोने के जेवरात तथा नई एवं पुरानी चांदी के लगभग सवा किलो के आभूषण चोरी कर लिए ।यह दुकान थाना मऊ दरवाजा के मोहल्ला ख्याली कुंचा निवासी अशोक वर्मा का बेटा अभिषेक रखे हुए था। रात के अंधेरे में चोरों ने घटना को अंजाम दिया । प्रातः सफाई कर्मी ने जब देखा तो उसने दुकान मालिक को बताया। दुकान मालिक ने फोन पर ज्वेलर्स अभिषेक को सूचना दी ।ज्वेलर्स के अनुसार चोरों ने लगभग सवा तीन लाख से अधिक कीमत के आभूषण पार कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से बात करके पता लगाने का भी प्रयास किया । पुलिस ने वहां पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली। जिसमें एक बाइक तथा एक कार रात के 12:00 बजे के बाद रुकी हुई दिखाई दी ।किंतु उसी समय बूंदाबांदी के साथ चली तेज हवाओं के कारण बिजली गुल हो गई ।अंधेरे के कारण सीसीटीवी फुटेज से कुछ खास पता नहीं चल सका। फिर भी पुलिस का कहना है कि वह इस घटना का पता लगाने का भरसक प्रयास करते हुए जल्द ही पर्दाफाश करने की कोशिश करेगी।

संवाद सूत्र, शमसाबाद : सराफा दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। तिजोरी को भी ले जाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी, एसओजी व सीओ कायमगंज ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सराफा व्यापारी ने चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा निवासी अशोक कुमार वर्मा की गांव रोशनाबाद चौराहे पर शिवा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। जिस पर उनका पुत्र अभिषेक बैठता है। शुक्रवार शाम अभिषेक दुकान बंद कर फर्रुखाबाद चला गया। रात में चोरों ने जैक लगाकर शटर उचका दिया और उसमें रखी तिजोरी को बाहर निकालने का प्रयास किया। तिजोरी का वजन 12 क्विंटल से अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकाल सके। चोर काउंटर में रखे 32 ग्राम सोने के आभूषण, नई और पुरानी चांदी के सवा किलो जेवर ले गए। शनिवार सुबह बाजार में सफाई कर्मी की नजर दुकान के शटर पर पड़ी। उसने दुकान मालिक पप्पू को सूचना दी। पप्पू ने सराफा व्यापारी को फोन कर अवगत कराया। थाना प्रभारी, एसओजी व सीओ कायमगंज ने जांच की। पुलिस ने कुछ दूरी पर स्थित शराब ठेका के सीसी कैमरे को देखा जिसमें 12.35 पर एक बाइक तथा एक चार पहिया वाहन वहां से निकला। उस समय तेज हवा तथा बूंदाबांदी के दौरान बिजली चली गई। जिसके बाद सीसी कैमरे भी बंद हो गए। दुकान मालिक अशोक कुमार ने बताया कि लगभग तीन लाख का माल चोर ले गए हैं। थाना प्रभारी मनोज कुमार भाटी ने बताया मामले की जांच की जा रही है, शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes