KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
आज तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस पर128 फरियादियों ने समस्या समाधान हेतु आवेदन पत्र सौंपे । जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराते हुए शेष111 प्रार्थनापत्र संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निस्तारण आदेश दे सौंप दिए गए । क्षेत्रीय गांव पितौरा निवासी अनुराग श्रीवास्तव ने शिकायत पत्र दे आरोप लगाया कि उनके पिता की मृत्यु के बाद जमीन विरासत दर्ज कराने के एवज में हल्का लेखपाल योगेन्द्र तथा कानूनगो रामलाल ने दो हजार रुपए रिश्वत मांगे । रिश्वत ना देने पर इन्होंने विरासत विवादित बता परेशान करने की नियत से न्यायालय तहसीलदार के यहां भेज दी । वहीं सैंथरा निवासी वंदना ने आंगनवाडी न्युक्ति हेतु दिए आवेदन की खुन्नस में इमामुद्दीन पर झूठे आरोप लगा फसाने तथा परेशान करने का आरोप लगाया । रुटौल निवासी खजांची पुत्र वेदराम ने गांव स्थित कम्पोस्ट खाद हेतु आरक्षित जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत , सुरजीत निवासी पिलखना ने पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा , नगला बादाम निवासी विपिनकुमार ने कोटेदार पर राशन की घटतौली, कंपिल थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर पट्टी सपाह निवासी राजीवकुमार ने चकमार्ग पर अवैध खनन कर रास्ता रोके जाने, गांव पुन्थर देहामाफी निवासी गजराज पुत्र नत्थू ने अपनी भाभी द्वारा वेवजह प्रताडित करने की शिकायत की है । इसी तरह अन्य फरियादियों ने निजी संपत्ति पर जबरन कब्जा , चकमार्गों के अतिक्रमण सहित अन्य विभागों द्वारा समस्या समाधान ना करने की शिकायतें दर्ज करा निराकरण की गुहार लगाई । समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें पहुँची क्षेत्रीय विधायक डाo सुरभि गंगवार ने भी जन रुमस्याएँ सुन अधिकारियों से त्वरित निष्पादन करने के लिए कहा । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ, क्राइम निरीक्षक कोतवाली कायमगंज सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun