KAIMGANJ NEWS मौका-ए-मोहर्रम पर या अली या हुसैन की बुलंद आवाज़ के साथ पूरी शिद्दत भरे माहौल में नम आंखों से किए गए करवला में ताजिए सुपुर्द – ए – खाक

Picsart 25 07 06 17 33 04 334

KAIMGANJ NEWS – उमड़े भारी जनसैलाव ने इस मौके पर की खिराजे अकीदत पेश
कायमगंज / फर्रुखाबाद
इंसानियत और शैतान के बीच की जंग -ए – करवला ने सारे जहां को जिस तरह बेहतर पैगाम दे हर एक को सच्चे तथा नेक रास्ते पर चलने का जज्वा मुहैया कराया वह आज तक खूबसूरत एवं इंसानी तरीके के लिए एक नायाव संदेश दे रहा है । आज उसी वक्त की यादें फिर एक बार ताजा होती नजर आ रही थीं ।

जब अकीदतमंदों की भारी भीड़ के बीच पूरी शिद्दत के साथ नमः आंखों से बडे ही यकीन के साथ ताजिए करवला में कर दिए गए सुपुर्द – ए – खाक – ‘ इस मौके पर गूंजती या अली – या हुसैन की सदाओं के साथ लोगों ने खिराज – ए – अकीदत पेश कर किया उनकी इंसानियत के लिए की गई कुर्वानी को याद । ‘
इमाम बाड़ों से ताजिए कंधों पर ले अकीदतमंद करवला के रास्ते पर निकले। हुसैन के उसूलों को मानने वाले मातम करते हुए चल रहे थे । मातमी धुन तथा संजीदगी भरे माहौल के साथ या अली या हुसैन की सदाएँ गूंजती सुनाई दे रहीं थी । ताजिए का सिलसिला शुरू हुआ तो कुबेरपुर, गढी, कलाखेल के ताजिए पुलगालिब तिराहे होते हुए जामा मस्जिद पहुंचे। वहीं पर चिलांका मोहल्ले के कुरैसियों का ताजिया पहुंचा । इन सभी ताजिए के साथ काजमखां का ताजिया लाया गया । मोहल्ला बजरिया में चिलौली पठान का ताजिया आगे आया। कुबेरपुर व चिलांका का ताजिया आगे बढ़ा। श्यामागेट से होते हुए यह ताजिए लोहाई बाजार स्थित गांजा भांग वाली गली पहुंचे। जहां जटवारे का हालों का ताजिया, बजरिया बेगराज अख्तर वीड़ी वालों का ताजिया मिला। गांजा भांग गली में परंपरागत कुबेरपुर व चिलांका के ताजियादारों के बीच आगे निकलने को लेकर कुछ हल्की सी वहस हुई । लेकिन रश्म के मुताबिक चिलांका का ताजिया आगे चला। इसके आगे मंसूरी कमेटी के ताजियादारों के ढोल वाले आगे चले। ताजिए के आगे ढ़ोल बजाते व करतब दिखाते अकीदतमंद चल रहे थे। करवला पहुंचे के बाद तय वक्त पर सभी ताजिए पूरी शिद्दत एवं नमः आंखों से मातमी माहौल में सुपुर्द – ए – खाक किए गए । ठीक इसी तरह लालबाग , कटरा रहमत खाँ , हमीरपुर चौक, गऊ टोला, तथा ग्राम मऊ रसीदाबाद से लाए गए ताजिए भी सुपुर्द – ए – खाक किये गए ।

इनसेट :-
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चाक चौबंद रहा प्रशासन व पुलिस
कायमगंज :-
मोहर्रम पर ताजिए करवला ले जाते समय तथा आखिरी रश्म अदायगी तक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन तथा पुलिस चाक चौबंद हो सुरक्षा इंतजाम में लगे रहे ।
तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर , इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा, कस्बा चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह , मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं एसडीएम कायमगंज लगातार भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे । जारी राहे करवला के दौरान जगह-जगह कोतवाली प्रभारी ने छतों एवं छज्जों पर खड़े लोगों से पीछे हटकर खड़े होने एवं सावधानी बरतने की अपील की।
एसडीएम कायमगंज द्वारा मोहर्रम पर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जिसका असर भी दिखाई दिया । प्रशासन तथा पुलिस सक्रियता की लोग तारीफ करते नजर आए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes