KAIMGANJ NEWS रेलवे ट्रैक पर लेट अज्ञात ग्रामीण ने की आत्म हत्या

Picsart 25 07 08 07 40 17 040

KAIMGANJ NEWS – घटना स्थल से ट्रेन गार्ड ने शव को कायमगंज रेलवे स्टेशन पहुंचाया
कायमगंज /फर्रुखाबाद
पूर्वोत्तर रेलवे लाइन की एक्सप्रेस ट्रेन संख्या15037 अनवरगंज (कानपुर ) – से छूट कर अपनी निर्धारित गति से कासगंज की ओर जा रही थी । ट्रेन जब फर्रुखाबाद स्टेशन से आगे चलकर शमशाबाद रेलवे स्टेशन के पास क्षेत्रीय गाँव अद्दूपुर के निकट बने अंडरपास वाले पोल नम्बर157/14 पर पहुॅची । उसी समय अचानक तेज कदमों से चलकर कोई अज्ञात व्यक्ति आकर ट्रेन के आगे रेल पटरी पर लेट गया । जिससे उसकी ट्रेन से कटकर दर्दनाक मृत्यु हो गई । आपात जैसी स्थिति में पायलट ने गाड़ी रोककर गार्ड को सूचना दी । ट्रेन के समय तथा सुरक्षा को ध्यान में रखकर गार्ड ने मृतक का शव ट्रेन में रखवाकर उसे रेलवे स्टेशन कायमगंज ले आए । जहां स्टेशन अधीक्षक को सौंप दिया । औपचारिता पूर्ण होने पर ट्रेन अपने गंतव्य को रवाना हो गई । कायमगंज स्टेशन अधीक्षक जयचंद्र मीणा ने शव की पहचान के लिए पुलिस को मेमो भेजा है। मृतक गहरे हरे मटमैले रंग का लोअर , नीले रंग की सैंडो बनियान पहने हुए था। मृतक की उम्र करीब40 ( चालीस ) वर्ष से कुछ अधिक की लग रही थी । रेल पायलट उमेश कुमार एवं जीआरपी कर्मी बॉबी सिंह एवं आजाद कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक के शव की पहचान हेतु उसका हुलिया एवं उसका फोटो लेकर घटना स्थल के पडोस के क्षेत्र में प्रसारित कर भेजा गया है । इसी के साथ आवश्यक कार्यवाही के लिए मेमो भेज कर कायमगंज कोतवाली पुलिस को भी सूचना उपलब्ध करा दी गई है । समाचार लिखे जाने तक मृतक का शिनाख्त नहीं हो सकी थी ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बिना सुने नहीं कर सकते बाहर!’: शिक्षिका के निलंबन पर हाईकोर्ट का हंटर, DIOS की मनमानी पर ब्रेक

Farrukhabd news प्रधानाचार्य डॉ. विश्वमोहिनी पांडेय के निलंबन और अनुमोदन आदेश पर तत्काल रोक ​दो[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Shamshabad news ढाईघाट में अवैध खनन का खेल बेनकाब! खनन अधिकारी की छापेमारी में बालू लदी दो ट्रैक्टर-ट्रालियां धर दबोचीं

Shamshabad news शमसाबाद, फर्रुखाबाद। ढाईघाट क्षेत्र में कथित अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद पर मंडराया कुदरत का कहर: अगले 5 दिन आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट, 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं!

Farrukhabd news-प्रशासन ने बजाया खतरे का सायरन, ‘दामिनी’ और ‘सचेत’ ऐप डाउनलोड करने की हिदायत;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राधे-राधे’ के जयकारों से थर्राया कायमगंज: सांझी मेले में राधा रानी के अलौकिक रूप पर फिदा हुए शहरवासी, डीजे की थाप पर आधी रात तक झूमी टोली

KAIMGANJ NEWS पितृपक्ष के 10वें दिन गंगा दरवाजा कमेटी ने रचा इतिहास, नयनाभिराम झांकियों ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सड़क पर उतरी ‘आधी आबादी’: फर्राटा भरने वालों को दिया सुरक्षा का पाठ, गूंजे जिंदगी बचाने के नारे

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में एलवाई डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने संभाला मोर्चा, ट्रांसपोर्ट चौराहे तक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सिस्टम को अल्टीमेटम: ‘खैरात नहीं, हक चाहिए’—कायमगंज में आशाओं की बगावत से हिला स्वास्थ्य महकमा

KAIMGANJ NEWS –छठे दिन फूटा सब्र का बांध: ‘रात-बिरात हम दौड़ें और सरकार हमें चिल्लर[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Shamshabad news गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंजा शमशाबाद, भव्य शोभायात्रा ने बांधा भक्तिरस का समां

Shamshabad news–ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे श्रद्धालु, छतों से हुई पुष्पवर्षा; गणेश पूजन के साथ[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Shamshabad news शिकायत ने खोली सर्वे की पोल! जलमग्न खेतों में पहुंचा राजस्व अमला, 22 बीघा धान की फसल तबाही की भेंट

Shamshabad newsशमसाबाद/फर्रुखाबाद, 6 अक्टूबर। विनाशकारी बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। खेतों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes