Kaimganj news- आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद आज कायमगंज तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 15 जून 2024
समाधान दिवस में एसडीएम ने बिजली विभाग व जलनिगम के जेई व कर्मचारी को फटकार लगाई। 112 शिकायतों में 21 का मौके पर निस्तारण हुआ। जमीन कब्जे की शिकायतें सर्वाधित आई।
लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ होने के कारण संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने पर पिछले लंबे समय से स्थगित था। चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई । इसके तुरंत बाद आज कायमगंज तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी कायमगंज यदुवंश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया । कस्बा व थाना कंपिल के मोहल्ला / ग्राम गढ़ी के ओम नंदन ने प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि कई बार लिखित शिकायत एवं अदालत में मुकदमा दायर करने के बावजूद भी उसके खेत की पैमाइश नहीं की गई । जबकि उसके खेत की मेड़ तोडकर आरोपी लगातार अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं । गांव तुर्क ललई के राजसिंह ने अपने घर वाली गली का पडोसी द्वारा रास्ता अवरुद्ध कर गंदगी करने की शिकायत की -गांव रानीपुर गौर निवासी रामचरन ने न्यायालय आदेश पर मेड बंदी पैमाइश के बाद भी अपने खेत की मेड तोड़ने का आरोप लगाया । ग्राम बहवलपुर की श्री देवी पत्नी स्व० रामसिंह ने अपनी आवंटित पट्टे वाली भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत कर भूमि को कब्जा मुक्त कराने -थाना क्षेत्र मेरापुर के गांव चंदुइया निवासी बाबूराम ने अपने खेत के पास वाले सड़क मार्ग पर ग्रामीणों द्वारा गोवर घूडा डालकर सड़क मार्ग अवरुद्ध किए जाने – थाना क्षेत्र शमशाबाद के गांव रम्पुरा मजरा लालपुर तराई निवासी हरिनाथ द्वारा अपनी पट्टे वाली भूमि को कब्जा मुक्त कराने – तथा कंपिल क्षेत्र के गॉव मिलिकिया सिकन्दर पुर तिहैया निवासी सुभाषचन्द्र मिश्रा ने शिकायती पत्र देकर कहा कि गांव स्थित उसका पैत्रक आवास उपजिलाधिकारी द्वारा सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद गाटा संख्या731 में वर्ष2012 में बनवाया गया था । जिसका पुर्ननिरीक्षण करा लिया जाए । क्योंकि : – तहसीलदार ( नाम उजागर करते हुए ) पर सुभाषचन्द्र ने आरोप लगाते हुए कहा है कि तहसीलदार उससे 30 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। जबकि उसके द्वारा मकान की आज तक मरम्मत तक नहीं कराई है । उसके पास देने के लिए रुपऐ नहीं हैं । उसने निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध कर खुद को अन्य किसी स्थान पर दूसरा मकान बनवाने में असमर्थ बताते हुए अपने परिवार को बेघर होने से बचाने की गुहार लगाई है । गांव फतेहपुर परिऊली की ममता देवी ने अपनी पट्टे वाली जमीन पर कब्जा दिलाने – कायमगंज के मोहल्ला चिलांका निवासी मसूद खां ने अपनी निजी जमीन पर दवगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत करते हुए , सभी फरियादियों ने समस्याओें के निस्तारण की गुहार लगाई है । आयोजन अवसर पर तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन आदि विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
अमृतपुर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में तीन शिकायतों का हुआ निस्तारण
फर्रुखाबाद, 15 जून 2024
जनपद की अमृतपुर तहसील में भी आज ही संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआl जिसकी अध्यक्षता करते हुए डीएम डाo बीके सिंह ने आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सामान्य शिकायतों में से तीन शिकायतों का तत्काल प्रभाव से मौके पर ही निस्तारण करा दियाl आयोजन अवसर पर राजस्व विभाग की 37 – पुलिस की 14 – विकास विभाग की 15 – विधुत विभाग की 03 – कृषि विभाग की 01 व अन्य विभागों की 06, इस प्रकार कुल 76शिकायतें प्राप्त हुई । जिनमें से 03का मौके पर ही निस्तारण कराया गया । शेष शिकायतें संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को स्थलीय निरीक्षण तथा जांच कर निस्तारण करने का निर्देश देते हुए सौंप दी गईं। समाधान दिवस आयोजन में पुलिस अधीक्षक , मुख्य विकास अधिकारी सहित संवंधित विभागों के अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun