amritpur Farrukhabad news गैस सिलेंडर से भड़की आग दो परिवारों की लाखों रुपए की गृहस्थी का सामान हुआ खाक

IMG 20240615 WA0103

Amritpur farrukhabad news- गैस सिलेंडर पर चाय बनाते समय हुआ हादसा

अमृतपुर / फर्रुखाबाद15 जून2024
अग्नि कांड की घटना थाना राजेपुर क्षेत्र के गाँव कटरी संथरा के मोहल्ला / ग्राम नई वस्ती में उस समय हुई जब परिवार के लिए गैस चूल्हा पर चाय उबाली जा रही थी । उसी समय अचानक गैस लीक हो जाने पर आग की लपटें निकलने लगीं। घटना की शुरुआत यहां के निवासी रतिपाल के घर से शुरू हुई । मौसम की तल्खी तथा तेज हवाओं के झोकों से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । प्रचंड हुई आग की चपेट में रतिपाल के पडोसी रिस्ते में भाई जगपाल का घर भी आ गया । भीषण अग्निकांड में इन लोगों के घरो में रखा गेहूँ चावल आटा दाल मसाले तथा अलमारी बक्से विस्तर चारपाई कपडे तीन सैट मोबाइल फोन एक टैबलेट आदि लगभग सारा सामान जलकर खाक हो गया । ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर पानी धूल मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया । साथ ही थाना पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी । मौके पर पहुंचे अग्नि शमन दल तथा ग्रामीणों ने कड़ी मशकक्त के बाद आग पर काबू पाया । किन्तु तब तक सबकुछ जल कर राख की ढेरी में बदल चुका था । पीडितों के अनुसार लगभग7 से8 लाख रुपए से भी कुछ अधिक का नुकशान होना बताया जा रहा है । तहसील प्रशासन के निर्देश पर हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर हुए नुकशान का आंकलन किया । बताया गया कि क्षति आंकलन आख्या प्राप्त होने पर हुई हाँनि का शासन से पीडितों को मुआवजा उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जायेगी।
रिपोर्टर = दीपक कुमार – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes