Kaimganj news -लाखों रुपए प्रति माह की पगार एवं अन्य सुविधा भोगी डॉक्टरों की लापरवाही पड़ रही रोग पीड़ित गरीबों पर भारी
कायमगंज / फर्रुखाबाद 15 जून 2024
त्वरित एवं निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं हर आम नागरिक को उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा लाखों करोड़ का बजट स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जा रहा है। सरकारी अस्पताल से लोग सही और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उम्मीद भी लगाए रहते हैं । लेकिन शासन की मंशा तथा रोग पीड़ित जनता की उम्मीद पर सरकारी अस्पताल कायमगंज पूरी तरह लापरवाह नजर आ रहा है । अस्पताल का मतलब यहां के जिम्मेदार अस्पताल अधीक्षक के साथ ही उनके साथ काम करने वाले दूसरे चिकित्सक तथा सहयोगी स्टाफ – किसकी कहीं जाए कहानी – किसकी ना कहीं जाए – कोई बात – यहां तो सब कुछ भगवान के ही भरोसे चलता हुआ दिखाई दे रहा है । भीषण गर्मी के समय शायद शासन ने मरीजों तथा डॉक्टरों एवं सहयोगी स्टाफ की सुविधा के लिए अस्पताल का कार्य समय प्रातः 8:00 बजे से दिन के 2:00 बजे तक निर्धारित कर दिया गया है । लेकिन आज 15 जून का ही मामला देखा जाए तो दिन के 10:15 बज रहे थे । रोग पीड़ित कराहते चीखते आंहे भरते – गुमसुम पड़े परेशान मरीजों की ओ पी डी कक्ष के बरामदे से लेकर अस्पताल परिसर तथा दूसरे डॉक्टरों के पटल कक्षों के बाहर काफी भीड़ जमा दिखाई दे रही थी । मरीज के साथ आए तीमारदार इधर-उधर भटक रहे थे । लेकिन 8:00 बजे प्रातः की कौन कहे, दिन के 10:15 बज चुके थे । लेकिन किसी भी पटल पर मरीज को देखने उनका चिकित्सीय परीक्षण करने चिकित्सीय परामर्श देने तथा दवाइयां उपलब्ध कराने जैसे किसी भी काम के लिए कोई भी डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर मौजूद दिखाई नहीं दे रहा था। परेशान मरीज तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को भला बुरा कहते हुए अपने भाग्य को कोस रहे थे । यह मामला कोई आज एक दिन का नहीं है । इस तरह की लापरवाही करके यहां के जिम्मेदार लगभग हर रोज प्रत्येक मामले में शासन की मंशा को तार-तार करने से बाज नहीं आ रहे हैं l मजे की बात तो यह है कि जब कोई शिकायत भी होती है, तो शिकायत की भी जांच मनमाने ढंग से करके अर्थ का अनर्थ कर दिया जाता है l कहने का मतलब यही है कि शिकायत करने से भी लापरवाही करने वाले अस्पताल के जिम्मेदारों पर कोई असर नहीं होता है । इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक का कहना है कि डॉक्टरों की काफी कमी है । जो डॉक्टर उपलब्ध हैं । उनमें से एक की ड्यूटी ओपीडी में वही इमरजेंसी में मरीजों की अधिकता के कारण दूसरे की ड्यूटी इमरजेंसी कक्ष में लगी हुई है । व्यवस्था सुधार के लिए प्रयास किया जा रहा है l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct