KAIMGANJ NEWS प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस वसूली तथा किताबों व ड्रेस में हर साल बदलाव पर आपत्ति करते हुए भाकियू ( भानू ) ने जिला अधिकारी

IMG 20250710 WA0150

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने जिलाधिकारी के नाम प्रेषित पत्र में निजी विद्यालयों पर मनमानी करने का खुला आरोप लगाते हुए आपत्ति व्यक्त की है । किसान नेताओं ने कहा है कि निजी विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर आठ तक के पुस्तकों के मूल्य का निर्धारण दिनांक 23 -8 -24 को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में किया गया था । जिसमें 1 से 8 तक का अधिकतम मूल्य निर्धारण ₹1200 तय हुआ था । लेकिन जिलाधिकारी के उस आदेश का आज तक किसी भी विद्यालय में पालन नहीं किया गया है । लगभग सभी विद्यालय जिलाधिकारी के इस आदेश की अवहेलना कर रहे हैं । इसलिए किसान नेताओं ने अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा है कि बैठक में निर्धारित नियम की सूची हर विद्यालय के दरवाजे पर चश्पा कराई जाए । उनका आरोप है कि प्राइवेट स्कूलों में किताबों पर 70% से अधिक कमीशन विद्यालय प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य का तय रहता है।इसीलिए हर वर्ष इन स्कूलों में किताबें बदली जाती हैं । अतः किताबों व ड्रेस बदलने की समय सीमा कम से कम दस बर्ष निश्चित की जाए । जिससे कोर्स की किताबों व ड्रेस पर हो रही कमीशन खोरी पर रोक लग सके । = कुछ इसी तरह के कई आरोप निजी विद्यालयों द्वारा बसूली जा रही फीस व अन्य तरह से की जा रही अवैध धनउगाही का लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन ( अखण्ड प्रदेश ) के पदाधिकारियों ने, डीआईओएस के नाम संवोधित पत्र निजी शिक्षण संस्था कन्या विद्या पीठ इन्टर कालेज की प्रिंसपल को सौंपा । जबकि इस संस्था पर भी तमाम आरोप लगाये गए हैं । सौंपे गए पत्र की प्रति डीएम फर्रुखाबाद व सीएम उत्तर प्रदेश तथा शिक्षा मंत्री उ0 प्र० को संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह ने अपने हस्ताक्षर युक्त प्रेषित कर शीघ्र समय रहते उच्च स्तरीय जांच एवं कार्यवाही करने की मांग की है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes