Farrukhabad news चोरी का खुलाशा कर पुलिस ने एक वाल अपराची सहित दो किए गिरफ्तार

IMG 20251112 WA0284

Farrukhabad news फर्रुखाबाद :-
जनपद की थाना कमालगंज पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का भारी मात्रा में सामान बरामद किया है।घटना 29 अक्तूबर 2025 की है, जब ग्राम नगला दाउद निवासी अनीस अहमद पुत्र मुस्तकीम ने तहरीर देकर बताया कि उसकी दुकान से रात में ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 12 नवंबर 2025 को आरोपी मोहित पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम बल्लीपुर थाना कमालगंज को पकड़ लिया। उसके पास से बोलेरो पिकअप (नं. UP76T5834) में लदा चोरी का माल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह साथियों के साथ अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातें करता है।बरामदगी में एक बोलेरो गाड़ी, 22 बंडल प्लास्टिक, 02 बंडल रस्से, 01 बोरी पन्नी, सोलर प्लेट, इन्वर्टर, बेडशीट, चादरें, प्लास्टिक की रोलें, तिरपाल, खटिया बनाने वाले बान समेत अन्य घरेलू व व्यावसायिक सामान शामिल हैं।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 317(2) BNS सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं आरोपी के साथी बाल अपचारी को भी गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।मोहित के खिलाफ पहले भी थाना कमालगंज, शमसाबाद और नवाबगंज में चोरी व अन्य धाराओं में तीन मुकदमें दर्ज हैं।थाना कमालगंज की पुलिस टीम उपनिरीक्षक हनीम सिंह, शिव कुमार, सोनू कुमार, मोहन लाल।एसओजी टीम — प्रभारी सचिन चौधरी व उनकी टीम।सर्विलांस टीम प्रभारी संत कुमार के नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभाई थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है । उनसे चोरी की अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes