KAIMGANJ NEWS रोड एक्सीडेंट में बुजुर्ग की मौत, तीन युवक घायल

Picsart 25 11 11 17 46 01 886

KAIMGANJ NEWS-कंपिल से दवाई लेकर लौट रहे थे साइकिल सवार, सिकंदरपुर तिहैया के पास हुआ हादसा
-मौत पर परिवार में मचा कोहराम, तीनों गंभीर घायल फर्रुखाबाद के पांचाल घाट के है
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
थाना कंपिल क्षेत्र के सिकंदरपुर तिहैया गांव के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में दवा लेकर लौट रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएससी से लोहिया रेफर कर दिया गया है।
थाना कंपिल क्षेत्र के गांव भीमनगर निवासी 70 वर्षीय कृपाल सिंह कंपिल अस्पताल से दवा लेकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिकंदरपुर तिहैया गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में साइकिल और बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कृपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक सवार पांचाल घाट निवासी 24 वर्षीय राशिद, 28 वर्षीय दिलावर और 20 वर्षीय जुम्मन को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। मृतक के घर पर कोहराम
मृतक कृपाल सिंह की मौत की खबर मिलते ही पत्नी सुमन देवी और परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले ही उनके पुत्र की मौत हो चुकी है। घर में अब वृद्धा सुमन देवी और दो नाती 10 वर्षीय हर्षवर्धन और 7 वर्षीय प्रिंस ही रहते हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes