नगर क्षेत्र परिषदीय विद्यालयों की मासिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न

Picsart 22 10 30 16 22 50 562

कायमगंज / फर्रुखाबाद 30 अक्टूबर 2022
नगर क्षेत्र कायमगंज में संचालित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों/ इंचार्ज प्रधानाध्यापक तथा अन्य स्टाफ की समीक्षा बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय तहसील रोड पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बैठक में आए अध्यापकों से उनके विद्यालयों की प्रगति संबंधी जानकारी प्राप्त की , साथ ही आवश्यक सुधार हेतु उचित दिशा निर्देश दिए। समीक्षा बैठक निपुण भारत- के अंतर्गत बताया गया कि प्रत्येक स्कूल में लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुसार समयबद्ध रूप से लक्ष्य की प्राप्त की जाए। बैठक में डीबीटी के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाते में ड्रेस बैग जूता मोजा आदि की खरीद हेतु धनराशि की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की गई । इसी के साथ सभी स्कूलों में कायाकल्प योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति, स्कूल भवन तथा शौचालयों की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश देते हुए व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया । बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी के साथ ही नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रधान सहायक संजय मिश्रा, सहयोगी शिवचरण कश्यप तथा प्रधानाध्यापक विनोद तिवारी, प्रधानाध्यापिका अर्पणा गुप्ता एवं साधना मिश्रा, मोहम्मद मोहसिन ,अलका गंगवार ,शिरीष कटियार ,राजीव गौतम आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes