कायमगंज / फर्रुखाबाद 30 अक्टूबर 2022
कस्बा कायमगंज के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी, जो, भगवा वस्त्र धारण करने से पहले राजमिस्त्री का काम करता था। आज उसका शव मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया । मिली जानकारी के अनुसार 60 बर्षीय बृजनंदनलाल जाटव पुत्र श्यामलाल राजमिस्त्री का काम छोड़कर आज से लगभग 5 साल पहले बाबा बन गया था । उसने कस्बा कायमगंज में ही मोहल्ला गंगादरवाजा शिवपुरी में लोगों से आर्थिक सहायता लेकर एक मंदिर का निर्माण खुद राज मिस्त्री का काम करके किया था ।और वह उसी मंदिर में रह रहा था। आज प्रातः 4:00 बजे से पहले वहां पहुंचे लोगों ने फांसी के फंदे पर उसका शव झूलता हुआ देखा। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई । सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने फांसी के फंदे पर झूल रहे वृद्ध बाबा के शव को नीचे उतरवाकर स्थलीय निरीक्षण किया । घटना की सूचना पाकर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने वहां से नमूने संकलित कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया । मृतक के बेटे 25 वर्षीय सनी ने बताया कि पिताजी स्वास रोग से पीड़ित थे और काफी परेशान रहते थे । हो सकता है इसी परेशानी सेआजिज होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली हो । मृतक का परिवार मेहनत मजदूरी करके अपनी जीविका चलाता है । मृतक अपने पीछे दो बेटे सनी और सूरज (15) तथा वृद्ध पत्नी आरती देवी को छोड़कर चला गया । पुलिस ने शब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । घटना के बाद मृतक के परिवार के किसी भी सदस्य ने किसी पर भी किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug